पुर्व विधायक शक्तावत के जन्मदिन पर वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में कई हुए आयोजन

भींडर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य व वल्लभनगर पूर्व विधायक प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत के जन्मदिन पर मंगलवार को भींडर स्तिथ आवास पर रहकर कार्यकर्ताओं के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के कई ग्राम पंचायत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से वृक्षारोपण हुए तथा स्कूलों में छात्र-छात्राओं को कार्यकर्ताओं ने बच्चों को बॉक्स वितरण कर किए। इस मौके पूर्व विधायक शक्तावत को कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की युवा कार्यकर्ताओ के प्यार स्नेह से अभिभूत होकर शक्तावत ने कहा की अपना प्रण दोहराया कि वो आपसे मिले इस आशीर्वाद की बदौलत दुगुने जोश से वल्लभनगर परिवार की सेवा करती रहूंगी। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसजन युवा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। वही सुबह उदयपुर आवास पर उदयपुर जिले सहित संभाग के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता वह पदाधिकारी ने शक्तावत को केक काटकर शुभकामनाएं प्रेषित की।

युवा कांग्रेस पदाधिकारी की ओर से पूर्व विधायक प्रीति का केक काटकर जन्मदिन मनाया

वही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य व वल्लभनगर पूर्व विधायक प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत के जन्मदिन पर मंगलवार को उदयपुर स्तिथ आवास पर युवा कांग्रेस वरिष्ठ प्रदेश महासचिव यशपाल सिंह शक्तावत ने पूर्व विधायक को गुलदस्ता किया और केक काटकर जन्मदिन मनाया।

पूर्व विधायक का पार्षद ने उदयपुर आवास पर किया स्वागत
भींडर नगर पालिका कांग्रेस पार्षद लता चौबीसा ने उदयपुर स्तिथ आवास पर जाकर शक्तावत को मिठाई खिलाकर उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी