सांसद जोशी ने स्मृति वन से चतरंग मोरी तक बनने वाले रोपवे‌ के प्रस्तावित स्थल का किया अवलोकन

मेवाड़ी खबर@चित्तौड़गढ़। रविवार को निवर्तमान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सी पी जोशी ने गांधीनगर सेक्टर 5 दुर्ग की तलहटी‌ मे स्थित निर्मल स्मृति वन के पास बनने वाले बायोलॉजिकल पार्क हेतु चयन के लिए प्रस्तावित 50 हेक्टेयर भूमि का जिला कलक्टर आलोक रंजन के साथ अवलोकन किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि सांसद जोशी ने निर्मल स्मृति वन के पास बनने वाले बायोलॉजिकल पार्क हेतु चयन के लिए प्रस्तावित की गई 50 हैक्टर भूमि का अवलोकन कर यहां पर्यटक सुविधाएं बढ़ाने जैसे टिकट विंडो, पार्किंग व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सज्जनगढ की तर्ज पर बन रहे बायोलॉजिकल पार्क में विभिन्न वन्यजीवों के लिए केज बनाया जाना प्रस्तावित है। बायोलॉजिकल पार्क बनने से चित्तौड़गढ़ में पर्यटन के साथ ही स्थानीय रोजगार भी बढ़ेगा। सांसद जोशी ने इस हेतु शीघ्र प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। इस दौरान सांसद जोशी ने निर्मल स्मृति वन में चल रहे विकास कार्यों का भी अवलोकन किया। शहर वासियों को एडवेंचर से जोड़ने के लिए मोहर मंगरी स्थित लव कुश वाटिका में आमजन, पर्यटकों एवं बच्चों के लिए एडवेंचर गतिविधियों, विशाल झुले आदि की जानकारी लेकर पर्यटकों के लिए कैफैटेरिया विकसित करने के भी निर्देश दिए। निरिक्षण के दौरान समस्या के समाधान के लिए मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए। जोशी ने पर्यटन सीजन एवं विशेष अवसरों पर दुर्ग मार्ग पर लगने वाले जाम की समस्या से पर्यटको एवं स्थानीय लोगो को निजात दिलाने के लिए स्मृति वन से दुर्ग चतरंग मोरी तक बनने वाले रोपवे के निर्माण हेतु प्रस्तावित स्थल का भी जायजा लिया। भविष्य में पर्यटकों की संख्या में और विस्तार को देखते हुए बाहर से आने वाले वाहनों को पाडनपोल के आसपास स्थान चिन्हित कर पार्किंग व्यवस्था एवं पर्यावरण को बचाने के उद्देश्य से पाडनपोल से दुर्ग तक ई- रिक्शा शुरू करने पर भी चर्चा की। जोशी ने नगर में क्षतिग्रस्त हुई सड़को के नवीनीकरण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कर दीपावली पूर्व कार्य संपन्न करवाने के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान करते हुए नगर परिषद और यू आई टी क्षेत्र में बंद पड़ी रोड़ लाईटो, हाईमास्ट लाइटो को भी दुरुस्त कर चालू करवाने हेलघु नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र यादव एवं नगर विकास प्रन्यास सचिव कैलाश गुजर को निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, प्रदेशाध्यक्ष कार्यक्रम प्रवास प्रभारी श्रवण सिंह राव, जिला महामंत्री रघु शर्मा, संभाग सह मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, डुंगरपुर जिला प्रभारी कमलेश पुरोहित, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री जीवन चौधरी, विधानसभा संयोजक गौरव त्यागी, नगर महामंत्री घनश्याम लोट, नगर उपाध्यक्ष लोकेश त्रिपाठी, भाजयुमो नगर अध्यक्ष पार्षद अविनाश शर्मा, नगर मंत्री विष्णु सेन, अर्जुन बैरवा, सुनील जागेटिया, अभिषेक चांवला, रितिक ओझा आदि उपस्थित रहे।