सम्मान समारोह में वक्ताओं ने समाज में फैली बुराइयों को दूर करने और शिक्षा को बढ़ावा देने पर दिया जोर

वल्लभनगर ।विप्र फाउंडेशन के नव नियुक्त पदाधिकारियों का रविवार को भटेवर स्थित एक निजी होटल में स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें वक्ताओं ने समाज में फैली बुराइयों को दूर करने की बात कही और शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव के के शर्मा थे। समारोह की अध्यक्षता मांगीलाल सिंगावत मेनार ने की। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश जॉन1A अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पालीवाल, प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विकास शर्मा, प्रदेश सचिव ओम प्रकाश जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मेनारिया, प्रदेश महामंत्री जसपाल नागदा, प्रदेश सचिव अनिल पचौरी, प्रदेश संगठन मंत्री राजेश पालीवाल, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी मोहित सनाढय, पूर्वी देहात जिला अध्यक्ष केशव व्यास, जिला महामंत्री गणेश नागदा, प्रेम शंकर शर्मा, लोकेश पालीवाल, विप्र लेकसिटी कॉलेज प्रभारी एच. आर. दवे सहित अन्य विप्रवर थे। देहात जिला महामंत्री प्रेम शंकर रामावत, तहसील महामंत्री डालचंद नागदा, जिला संगठन मंत्री किशन मेनारिया, तहसील युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष घनश्याम मेनारिया सहित प्रकोष्ठ के विप्रवर द्वारा नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का तिलक, मोटडा, उपरणा पहनाकर स्वागत व सम्मान किया गया।

राष्ट्रीय महामंत्री के.के. शर्मा ने समारोह को संबोधित करते हुए राजनीति एवं सामाजिक क्षेत्र में विप्र बंधुओ की सक्रियता पर जोर दिया। शर्मा ने कहा की वल्लभनगर विधानसभा ब्राह्मण बाहुल्य क्षेत्र है। राजनीति के क्षेत्र में हमेशा विप्रवर की मदद करने के लिए तैयार खड़े रहे। उन्होंने कहा की विप्रवर चाहे किसी भी पार्टी से हो हमेशा विप्रवर की मदद करो। विप्रवर की मदद करने से हमें निश्चित सफलता मिलेगी। राजनीति के अंदर हमें बने रहना है तो हमेशा विप्रवर की मदद करो। राजनीति में सोच को बदलकर विप्र बंधुओ की मदद करो। इससे हमारा समाज व संगठन निरंतर आगे बढ़ेगा। इसके साथ विप्र फाउंडेशन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गढ़ मंगरी उदयपुर में विप्र समाज द्वारा कॉलेज खोला गया है जिसमें समाज के बच्चों को ज्यादा से ज्यादा भविष्य को ज्यादा से ज्यादा भेजना है ताकि विप्र समाज के बच्चे आईएएस, आरएएस, आरजेएस, डॉक्टर, इंजीनियर सहित अन्य पदों पर सफलता प्राप्त कर सकें। विप्रजन का अपने माता पिता, परिजन व गांव का नाम रोशन कर सकें। विप्र फाउंडेशन की जिला स्तर, प्रदेश स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर की जो नवनियुक्त कार्यकारिणी घोषित हुई है। वह कार्यकारिणी विप्र समाज के लिए हर समय तत्पर रहेगी। विप्र समाज के लिए हर समस्याओं के निस्तारण हेतु हर संभव प्रयास करेगी।

सम्मान समारोह में विजयपुरा के पन्नालाल मेनारिया के विजयपुर, चित्तौड़गढ़ में थानाधिकारी बनने, क्षेत्रीय वन अधिकारी ब्लॉक भींडर कैलाश मेनारिया, रोशन गोपावत खरसान का यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडगरी को भोजन परोसने, जिला महासचिव प्रेमशंकर रामावत, पत्रकार छगन मेनारिया, हेमन्त आमेटा, चेतन व्यास, सुरेश चंद्र मेनारिया, जयदीप चौबीसा, अनिल चौबीसा का मोटडा पहनाकर स्वागत किया गया।
समारोह में शहर अध्यक्ष राजकुमार मेनारिया, हिम्मत लाल नागदा, त्रिभुवन व्यास, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गणेशलाल नागदा, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष विद्या शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश संरक्षक कुसुम शर्मा, अर्चना शर्मा का भी स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर जिला महासचिव प्रेम शंकर रामावत एवं तहसील महामंत्री डालचंद नागदा द्वारा सभी विप्रवरो का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के खरसान, मेनार, रुंडेड़ा, भटेवर, बाठरड़ा खुर्द, भींडर, कानोड़, विजयपुरा, वाना, खेरोदा, नवानिया, मावली, इंटाली, केदारिया, बामनिया, उदयपुर सहित अन्य गांवो से बड़ी तादाद में समाजजन मौजूद रहे।

News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
--
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
--
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
error: Content is protected !!