बूथ पर 200 सदस्य बनाने का रखा लक्ष्य

भींडर मेवाड़ी खबर,।भारतीय जनता पार्टी मंडल कानोड़ व केरेश्वर मण्डल की राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के निमित्त आयोजित मंडल स्तरीय कार्यशाला स्थानीय कानोड़ बस स्टैंड स्थित सार्वजनिक धर्मशाला में गुरुवार को मंडल अध्यक्ष अनूप श्रीमाली व शंकर लाल जाट की अध्यक्षता तथा भाजपा जिला संगठन से उपस्थित मुख्य वक्ता वरिष्ठ भाजपा नेता आकाश वागरेचा जिला मंत्री भंवरलाल भट्ट व जिला उपाध्यक्ष प्रकाश जैन के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई।* *बैठक में उपस्थित सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में संगठन की सदस्यता अभियान को संगठन महापर्व के रूप में लेते हुए हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा। वक्ताओं ने सदस्यता अभियान के विभिन्न चरणों सहित संपूर्ण रूपरेखा को कार्यकर्ताओं को बताया।कार्यकर्ता सितंबर माह से घर-घर संपर्क कर सदस्यता अभियान के निमित्त टोलियों के रूप में निकलेंगे वह सदस्यता ग्रहण करवाएंगे।* *बैठक को वरिष्ठ भाजपा नेता आकाश वागरेचा,जिला मंत्री भंवरलाल भट्ट,जिला उपाध्यक्ष प्रकाश जैन,मंडल अध्यक्ष अनूप श्रीमाली,शंकर लाल जाट,पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरधारी लाल सोनी,मंडल महामंत्री दिनेश जोशी,भेरूलाल चौबीसा वरणी सहित वक्ताओं ने संबोधित किया।*इस अवसर पर बाबरु लाल शर्मा, जुगल किशोर टेलर,महामंत्री रामेश्वर प्रजापत, गुलाब मीणा, भेरूलाल चौबीसा ,भेरू सिंह वरणी,केलेश्वर मंडल महामंत्री, सदस्यता अभियान के संयोजक कानोड़ के शुभम अलावत सहसंयोजक राजकुमार सुथार व केरेश्वर मंडल के संयोजक कैलाश मेनारिया वरणी व सहसंयोजक कन्हैयालाल धाकड़, मंडल उपाध्यक्ष पवन व्यास,रणजीत सिंह सारंगदेवोत, गिरजा शंकर मेनारिया,प्रताप सिंह राव,हरेंद्र सिंह राव,हेमंत श्रीमाली, चंद्रशेखर श्रीमाली, जुगल किशोर श्रीमाली,ओम प्रकाश श्रीमाली, रमेश शर्मा, अंबालाल लक्ष्कार, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष ओमप्रकाश सुथार,प्रभु लाल खटीक,भगवती लाल नलवाया, देवीलाल मेनारिया, शौकीन धाकड़, लोकेश पुरोहित, दीपक शर्मा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का आभार सदस्यता अभियान के मंडल संयोजक शुभम अलावत व संचालन मंडल महामन्त्री दिनेश जोशी ने किया!

वही दूसरी और सदस्यता अभियान 2024 को लेकर भींडर ग्रामीण एवं नगर मंडल द्वारा कार्यशाला भींडर में आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्य वक्ता जिलामंत्री भंवरलाल भट्ट थे, अध्यक्षता पुष्कर जोशी ने की। कार्यशाला में 2सितंबर से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान के तहत हर बूथ स्तर पर 200 प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया। सदस्यता के लिए मोबाईल नंबर, नमो एप तथा वेबसाइट के डिजिटल माध्यम से सदस्यता लिंक के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला में पूर्व मंडल अध्यक्ष मुरली मनोहर तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष नारायण सिंह शक्तावत, सहसंयोजक छगनलाल जाट, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष भैरूलाल जाट, सरपंच उदय लाल रावत, युवा मोर्चा गजेंद्र मेहता, पूरणमल अहीर, कृष्ण गोपाल मुड़दा , देवीलाल जाट, कृष्णकांत पालीवाल, शंकर लाल प्रजापत, कैलाश चन्द्र चौबिसा,शंकर लाल मीणा, लोगरलाल मीणा, उदय लाल मीणा, धनराज सालवी, हीरालाल डांगी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
--
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
--
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
error: Content is protected !!