राज्यपाल श्री बागडे़ पहुंचे उदयपुर,शनिवार सुबह लेंगे जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक

मेवाड़ी खबर ,उदयपुर। प्रदेश के राज्यपाल माननीय श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े दो दिवसीय प्रवास पर गुरूवार शाम उदयपुर पहुंचे। श्री बागड़े के डबोक एयरपोर्ट पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी, जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल और पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर अगवानी की। इसके बाद राज्यपाल महोदय सर्किट हाउस पहुंचे। यहां उदयपुर शहर विधायक श्री ताराचंद जैन, महाराणा प्रताप कृषि प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी विश्वविद्यालय के वीसी अजीतसिंह कर्नाटक सहित अन्य ने उनका स्वागत किया। राज्यपाल महोदय ने सर्किट हाउस में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की संक्षिप्त बैठक लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, कलक्टर अरविंद पोसवाल, एसपी योगेश गोयल मौजूद रहे। राज्यपाल श्री बागड़े शनिवार सुबह 9.30 बजे जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे।
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
--
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
--
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
error: Content is protected !!