मेवाड़ी खबर@वल्लभनगर
वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भटेवर से युवा कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम “संकल्प अभियान – हर घर तक” की शुरुआत की गई। यह अभियान प्रदेशभर में युवाओं को राजनीतिक और सामाजिक जागरूकता से जोड़ने के साथ-साथ जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से समझकर उनके समाधान के लिए संघर्ष का संकल्प दिलाने वाला है।

इस अभियान के अंतर्गत “आपकी समस्या – हमारा संघर्ष” के मूलमंत्र के साथ युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता घर-घर पहुँचकर जनता से सीधे संवाद कर रहे हैं। अभियान के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और सरकारी लापरवाही के मामलों को गंभीरता से सुना गया तथा भाजपा सरकार की विफलताओं एवं जनविरोधी नीतियों को तथ्यों सहित जनता के बीच रखा गया।

प्रदेश में बढ़ती बेरोज़गारी, किसानों की बदहाली, महंगाई, पेयजल संकट, सड़क एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को अभियान के दौरान विशेष रूप से उजागर किया गया। युवाओं ने संकल्प लिया कि इन समस्याओं के समाधान तक संघर्ष जारी रहेगा।
इस जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव दुर्गेश मेनारिया ने किया। उनके नेतृत्व में वल्लभनगर विधानसभा के युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला, और बड़ी संख्या में युवाओं ने अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम में
भरत मेनारिया, वाना श्रवण जणवा, कन्हैया जणवा, दीपक वैष्णव, नितेश लोहार, ओम मेनारिया, प्रिंस कुमार, पंकज, गजेन्द्र, विशाल, लक्ष्मीलाल
सहित अनेक युवा साथियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी अहम् भूमिका निभाई।
अभियान के अंतर्गत युवाओं द्वारा हर घर तक जनसंदेश पहुँचाने, लोगों की शिकायतों का लेखा-जोखा तैयार करने तथा आगे इन्हें संगठित रूप से उच्च स्तर पर उठाने का संकल्प लिया गया। जनता ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए युवाओं की जागरूकता, जज़्बे और समर्पण की सराहना की।
युवा कांग्रेस का यह संकल्प अभियान आने वाले दिनों में विधानसभा के प्रत्येक गाँव, ढाणी और वार्ड तक पहुँचाया जाएगा, ताकि हर नागरिक की आवाज़ को राजनीतिक शक्ति मिल सके और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिल सके।
