वल्लभनगर में थोपा हुआ उम्मीदवार नहीं करेंगे स्वीकार: भाजपा कार्यकर्ता।

वल्लभनगर।मेवाड़ की हॉट सीट वल्लभनगर पर एक बार फिर राजनैतिक हलचले तेज हो गई है जब शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक मंच पर आकर जनता को संबोधित किया और कार्यकर्ताओ ने एक स्वर में बयां जारी कर कहा कि वल्लभनगर में थोपा हुआ उम्मीदवार कथई स्वीकार नहीं करेंगे।वर्तमान भाजपा धनबल और विज्ञापन के माध्यम से चलाई जा रही दुकान ज्यादा समय तक चलने वाली नहीं है।वल्लभनगर सीट पर अगर कमल खिलाना है तो किसी भी आम कार्यकर्ता को टिकट देना ही होगा। जिसने वर्षों से पार्टी का जमी स्तर पर कार्य किया हो.यह विचार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में वक्ताओं ने व्यक्त किए।सम्मेलन शनिवार को उपखंड क्षेत्र के केदारिया ग्राम पंचायत के केदारेश्वर महादेव मंदिर में हुआ।इसके बाद वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई व भाजपा के ही खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खड़ा कर दिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा वरिष्ठ नेता महावीर वया ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रभारी गणपत लाल मेनारिया ने की। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि अल्प संख्यक मोर्चा के नत्थे खा पठान , वल्लभनगर प्रधान देवीलाल नंगारची, किसान मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष धन राज अहीर , पूर्व उप प्रधान मोहन लाल मेनारिया, जिला मंत्री भंवर लाल भट्ट, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल बोड़, पूर्व भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष प्रेमशंकर पंड्या सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीयों ने की।
वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को किया दरकिनार तो बुरा होगा हश्र:वया वरिष्ठ भाजपा नेता महावीर वया ने राजनीतिक प्रहार करते हुए कहा की पार्टी उम्मीदवार धनबल के आधार पर वल्लभनगर में भाजपा नहीं चलने वाली है।पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर टिकट दिया तो विधानसभा चुनाव 2023 में भी भाजपा का हश्र वही होगा जो उपचुनाव हुआ। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने 20 साल से वल्लभनगर में भाजपा का कमल नहीं खिलने को लेकर के गहन मंथन किया।वही इसके पीछे जिम्मेदार प्रदेश भाजपा के आला नेताओं को ठहराया।वल्लभनगर में हो रही भाजपा में गुट बाजी के पीछे प्रदेश नेतृत्व को ठहराया है
सिक्योरिटी गार्ड कंपनी बना दी भाजपा को:भट्ट जिला मंत्री भवर लाल भट्ट ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा ने एक समय में 32000 वोटों से जीती पर कहीं न कही कार्यकर्ताओं का तिरस्कार से ही पार्टी का यह हश्र हुआ है। वर्तमान में भाजपा को पार्टी के प्रभारी ने प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी बना दिया है और पार्टी एक सिक्योरिटी गार्ड कंपनी बन गई है लड्डू बांटने से या यात्रा कराने से चुनाव नहीं जीता जाता, विपक्ष की भूमिका की निभानी पड़ती है।भट्ट ने कहा कि पार्टी में धनबल का जहर घोला जा रहा है ओर दो कौड़ी के लोग पार्टी चला रहे हैं पार्टी के वर्षों से पुराने कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया जा रहा है जिसकी वजह से कार्यकर्ताओं की राजनीतिक रुप से हत्या हुई है। धरातल पर कार्य करने वाले को टिकट दिया जाए। वर्तमान भाजपा के प्रभारी में भाजपा को टाइगर फोर्स सिक्योरिटी बना दी है।इधर कांग्रेस सरकार पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है, सरकार बेरोजगार युवाओं के सपनों का खून कर रही है। पेपर लीक मामला, किसानों को ओलावृष्टि से नुकसान हुआ लेकिन सरकार नजरंदाज हुआ।इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ प्राधिकारी गण क्षेत्र से कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।