LOCAL NEWS, POLITICS
नव मतदाता लोकतंत्र के भाग्य विधाता व भारत का भविष्य है- जोशी
कानोड।राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी गुरुवार को प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने भाजयुमो द्वारा चलाए गए राष्ट्रव्यापी नमो नवमतदाता अभियान के तहत देशभर के नव मतदाताओं से लाईव संवाद किया। भाजपा युवा मोर्चा मंडल कानोड के तत्वावधान में प. उदय जैन महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो अध्यक्ष धर्मेंद्र जारौली ने की तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप श्रीमाली व मुख्य वक्ता भाजयुमो के पूर्व जिला प्रभारी व मंडल महामन्त्री दिनेश जोशी थे,विशिष्ट अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी, मंडल उपाध्यक्ष रणजीत सिंह सारंगदेवोत, भक्तप्रह्लाद चौबीसा पार्षद लक्ष्मी लाल ओड़, लोकेश पुरोहित,पवन व्यास, धर्मवीर व्यास थे। प्रधानमंत्री के लाईव प्रसारण से पूर्व आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता युवा मोर्चा के पूर्व जिला प्रभारी व मंडल महामन्त्री दिनेश जोशी ने युवा नव मतदाताओं को संबोधित करते हुए उन्हें लोकतंत्र व भारत का भाग्य विधाता कहा जोशी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस, मतदान तथा लोकतंत्र में अपने मत के उपयोग के संदर्भ में नव मतदाताओं की भूमिका विषय पर युवाओं को राष्ट्र हित में मतदान करने का आग्रह किया।कार्यक्रम को पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी, मंडल अध्यक्ष अनूप श्रीमाली ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम के बाद प्रधानमन्त्री मोदी के लाईव प्रसारण को उपस्तिथ युवा मतदाताओं तथा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने सुनासंचालन आईटी सेल सह जिला संयोजक शुभम अलावत ने किया इस अवसर पर युवामोर्चा के पूर्व महामन्त्री प्रताप सिंह राव, राजकुमार सुथार, ललित वैष्णव, राजकुमार सहलोत सहित महाविधालय छात्र, छात्रा सहित सेंकडो युवा नवमतदाता उपस्तिथ
थे।