स्वराज संकल्प संवाद में जमीन स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने की रणनीति तैयार की गईरचनात्मक गतिविधियों से ही स्वराज का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है-डॉ.सी.बी.यादव
भींडर ।कांग्रेस के विभाग राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा उदयपुर संभाग का में स्वराज संकल्प संवाद किया गया एवं संगठन द्वारा सभी जिलों से एकत्रित मिट्टी से अनुष्ठान विधि से कल्पवृक्ष लगाया गया। पिछले महीने माउंट आबू में तीन दिवसीय स्वराज कार्यकर्ता संगत में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व की उपस्थिति में प्रदेश के 150 स्थानीय सरकारों के चयनित जनप्रतिनिधियों द्वारा गहन मंथन की उपरांत यह स्वराज संकल्प पत्र तैयार किया गया था। जिसमें कांग्रेस पार्टी को जमीन स्तर पर मजबूत करने की रूपरेखा तैयार की गई है। स्वराज संकल्प संवाद का प्रेजेंटेशन देते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सी.बी.यादव ने बताया आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं को स्वराज के अधूरे सपने को पूरा करने की आवश्यकता है इसके लिए संगठन कि सर्वोदय संकल्प शिविरों से तैयार स्थानीय सरकारों का वैचारिक कैडर ग्राम स्वराज पदयात्रा, जनसुनवाई, सोशल ऑडिट, संविधान केंद्रों के माध्यम से संविधान पर चर्चा, सर्वोदय चौपाल, श्रमदान सहित रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से जनता की समस्याओं से सीधा संवाद स्थापित करने की रणनीति को साझा करते हुए आगंतुक जनप्रतिनिधियों को इन गतिविधियों का पालन करने का संकल्प दिलाया गया। संगठन के प्रभारी आजाद पालीवाल एवं जिला अध्यक्ष माधव लाल अहीर ने बताया आगामी 4 महीनों में पूरे प्रदेश के सभी जिलों में स्थानीय सरकारों के जनप्रतिनिधियों का “स्वराज सम्मेलन” का आयोजन किया जाएगा। इन स्वराज सम्मेलनों के माध्यम से 73वें एवं 74वें संविधान संशोधन के तहत 11वीं एवं 12वीं अनुसूची में जोड़े गए विषयों को स्थानीय सरकारों को दिए जाने, संविधान की भावना के अनुरूप स्थानीय सरकारों के जनप्रतिनिधियों के उचित अधिकार, शक्तियां व मानदेय की व्यवस्था होने तथा स्थानीय सरकारों में दो बच्चों के नियम को हटाने का जन आंदोलन खड़ा करेगा। क्रार्यक्रम में मुख्य अतिथी पुर्व विधायक एंव सदस्या अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने कार्यकर्ताओ को पंचायत राज चुनावों में कांग्रेस पार्टी का परचम लहराने का संकल्प दिलाया क्रार्यक्रम की अध्यक्षता देहात जिलाध्यक्ष कचरू लाल चौधरी ने की विशिष्ट अतिथि संभाग प्रभारी आजाद पालीवाल प्रदेश सचिव पंकज उपाध्याय पीसीसी सदस्य डां.दरियाव सिंह चुन्डावत ब्लॉक अध्यक्ष खेम राज मीणा राजेन्द्र गोखरू महेंद्र सिंह राणावत सोहन लाल मेनारिया जिला उपाध्यक्ष नवल सिंह जुड़ जिला महासचिव भगवान लाल अहीर, संगठन महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डाल चन्द नागदा, मंडल अध्यक्ष वालुराम गाडरी, मांगीलाल जाट, श्याम मेनारिया पंचायत समिति सदस्य मांगीलाल रावत,अर्जुन मेघवाल सरपंच मदन गमेती भेरूलाल अहीर भेरू सिंह राणावत सहित कई कार्यकर्ता पदाधिकारीगण मौजूद थे