मेवाड़ी खबर@भींडर
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला शाखा उदयपुर के चुनाव संगठन के निर्माणाधीन नवीन कार्यालय टैगोर नगर उदयपुर में संपादित हुए। चुनाव अधिकारी रमेश पुरोहित प्रदेश संगठन मंत्री थे। पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई जिसमें पुष्पेंद्र सिंह झाला तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष एवं भीण्डर उप शाखा से ओम प्रकाश चौबीसा पुनः दूसरी बार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर निर्विरोध चुने गए । चौबीसा पुर्व में दो वर्षों तक सभाध्यक्ष भी रहे। उपशाखा कार्यकारिणी , समाज जन एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश वया एवं जगदीश प्रसाद सुथार आदि ने भीण्डर आने पर भव्य स्वागत अभिनन्दन किया गया।