वाना व कीर खेड़ा गांव की 341 महिलाओं ने किए महाकाल व पशुपतिनाथ के दर्शन

श्रावण के पवित्र मास में वरिष्ठ मातृशक्ति पहुंची महाकाल व पशुपतिनाथ के द्वार

भींडर।वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला के संकल्प व अनूठी पहल से अभी तक विधानसभा क्षेत्र की 11048 वरिष्ठ मातृ शक्तियों ने निःशुल्क देव-दर्शन कर लिए है। सावन के पवित्र मास में विधानसभा क्षेत्र के वाना व कीर खेड़ा से वरिष्ठ मातृशक्ति उत्साह के साथ महाकाल एवं पशुपतिनाथ भगवान के द्वार पहुंची। प्रभारी झाला द्वारा करवाई जारही नि:शुल्क तीर्थयात्रा में वाना व कीर खेड़ा से 341 वरिष्ठ महिलाओ ने अटूट श्रद्धाभाव के साथ महाकाल धाम एवं पशुपतिनाथ के दर्शनो का शौभाग्य प्राप्त किया। सावन के पवित्र मास में भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए महिलाओं में श्रद्धा का ज्वार उमड़ पड़ा। सावन मास में भगवान महाकाल और पशुपतिनाथ के अद्भुत दर्शन करवाने के सेवा कार्य के लिए वरिष्ठ मातृ शक्तियों ने प्रसन्न होकर झाला को आशीर्वाद दिया। प्रभारी हिम्मत सिंह झाला द्वारा दिए गए मार्गदर्शन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं द्वारा सभी वरिष्ठ महिला तीर्थ यात्रियों के साथ रहकर उनको दर्शन करवाएं। इसके साथ ही वरिष्ठ मातृ शक्तियों के दर्शन से लेकर खाने-पीने व ठहरने के लिए संपूर्ण व्यवस्था करवाई गई। इस दौरान वरिष्ठ महिलाओं द्वारा भजनों पर नाचते गाते हुए महाकालेश्वर एवं पशुपतिनाथ भगवान के दर्शन करके क्षेत्र में खुशहाली के लिए कामनाए की गई।

हिंता पंचायत से 341 महिलाएं 5 बसों में सवार होकर यात्रा पर हुई रवाना:-

वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के हिंता पंचायत से बड़ी तादाद में महिलाओं को देव-दर्शन के लिए रवाना किया गया। हिंता पंचायत से मंगलवार देर शाम को 6 बसों में सवार होकर 341 वरिष्ठ महिलाएं महाकाल धाम एवं पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए यात्रा पर रवाना हुई। इस दौरान भाजपा विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला, यात्रा संयोजक भगवती लाल मेनारिया, ओबीसी मोर्चा महामंत्री लालूराम गाडरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, वर्तमान मंडल अध्यक्ष शंकर लाल जाट, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ममता चौबीसा, पंचायत समिति सदस्य दिग्विजय सिंह, भरत कुमार व्यास, रतन सिंह राठौड़, कालूलाल मीणा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने बसों की पूजा-अर्चना करके सभी महिलाओं को निःशुल्क तीर्थयात्रा पर रवाना किया।