POLITICS
बूथ का कार्यकर्ता ही भाजपा की रीड की हड्डी, इस बार 400 पार:विधायक डांगी
भींडर। लोकसभा चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही राजनीतिक सदगर्मियां तेज हो गई है । चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी सीपी जोशी के समर्थन में वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी के नेतृत्व में मंगरिया श्याम बावजी चारगदिया में भींडर नगर व ग्रामीण मंडल की बैठक का आयोजन हुआ इस बैठक में चुनाव प्रभारी नरेंद्रसिंह आसोलिया, विधानसभा चुनाव संयोजक भंवरलाल भट्ट, सहसंयोजक प्रकाश जैन ने प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल कार्यकारिणी ,मोर्चा प्रकोष्ठ बूथ अध्यक्ष सहित शक्ति केंद्र प्रभारी व संयोजकों सहित जनप्रतिनिधियों की वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्रों में बैठक ली। बैठक संबोधित करते हुए वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए भाजपा का बूथ कार्यकर्ता ही रीड की हड्डी है बूथ का हर कार्यकर्ता इस चुनाव में एक-एक वोट भाजपा के पक्ष में डलवाकर प्रधानमंत्री मोदी के हाथ को मजबूत करें मोदी जी का नारा अबकी बार 400 पार के नारे को साकार करें वहीं भाजपा प्रत्याशी सीपी जोशी को जिताएं और मोदी जी के हाथों को मजबूत करें साथ ही कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हर व्यक्ति तक पहुंचे यह हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी दी इस दौरान किसान मोर्चा के धनराज अहीर,भींडर प्रधान हरिसिंह सोनीघरा, वल्लभनगर उप प्रधान रोशन मेहता, भींडर नगर मंडल अध्यक्ष चमन सोनी, भींडर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पुष्कर शर्मा, लक्ष्मीलाल मेनारिया, पंचायत समिति सदस्य भरतकुमार व्यास बांसड़ा, इंद्रलाल फांदोत, पार्षद सुरेश कंठालिया ललितसिंह सिसोदिया, प्रकाश सेन बड़गांव, दिनेश जोशी खेरोदा, जय प्रकाश उपाध्याय निमडी, भींडर नगर मंडल महामंत्री विनोद मौर्य, चंपेश मेनारिया, भवानी मेनारिया सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।