POLITICS
सी पी जोशी मित्र मंडल की और से होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन
उदयपुर। सीपी जोशी मित्र मंडल चित्तौड़गढ़ द्वारा मंगलवार को सांय होटल पद्मिनी में भव्य होली मिलन समारोह “होली के रंग सीपी जोशी के संग” कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सी पी जोशी थे।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने होली मिलन समारोह में कहा कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देता है। हमें रंगों के इस पर्व को मिल-जुलकर मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि होली के त्योहार पर सभी को परस्पर प्रेम एवं सद्भावना का परिचय देना चाहिए। होली मिलन समारोह में नारी शक्ति वंदन के तहत कन्याओ का पुजन किया गया। मेवाड़ विकलांग संस्थान की और से चुरू से भाजपा द्वारा दिव्यांग देवेंद्र झांझड़िया को लोकसभा प्रत्याशी बनाने पर मेवाड़ विकलांग संस्थान के अध्यक्ष नीरज लढ्ढा सचिव पूरण शर्मा के नेतृत्व में दिव्यांगजनो द्वारा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया संयोजन रामगोपाल ओझा ने किया। कार्यक्रम के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी हुआ जिसमें राजस्थान के सुप्रसिद्ध भजन गायक छोटूसिंह रावणा ने भजनो की प्रस्तुति दी। छोटूसिंह रावणा के भजनों पर महिलाओं एवं पुरुषो ने जमकर नृत्य किया। समारोह में छोटूसिंह रावणा ने सी पी जोशी पर बनाये अपने नये गाने की लांचिंग की जिसमें सी पी जोशी ने भी अपनी आवाज में एक लाईन गाकर आवाज दी। इस दौरान कलाकारों ने चंग थाप एवं लंगा (कठपुतली) का प्रदर्शन भी किया । संचालन प्रभु प्रजापति बड़ीसादड़ी ने किया एवं स्वंय द्वारा कार्यक्रम में राजस्थान भाजपा चुनाव सह प्रभारी प्रवेश वर्मा, भाजपा प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, श्रवण सिंह बगड़ी, जितेन्द्र गोठवाल, देवनारायण बोर्ड चैयरमेन ओमप्रकाश भड़ाना, प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल, मिथलेश गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, पूर्व कैबिनेट मंत्री निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, अर्जुन लाल जीनगर, चन्द्रभान सिंह आक्या, सुरेश धाकड़, उदय लाल डांगी, अजमेर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी , करणी सेना संस्थापक स्व.लोकेंद्र सिंह कालवी के पुत्र भवानी सिंह कालवी,पूर्व विधायक अशोक नवलखा, रणधीर सिंह भींडर, उदयलाल डांगी, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल सिसोदिया, प्रदेशाध्यक्ष कार्यक्रम प्रवास प्रभारी श्रवण सिंह राव, उदयपुर देहात जिला प्रभारी आई एम सेठिया, डुंगरपुर जिला प्रभारी कमलेश पुरोहित, लोकसभा संयोजक रणजीत सिंह भाटी, भाजपा जिलाध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट, जिला प्रमुख भुपेंद्र सिंह बड़ोली, जिला महामंत्री रघु शर्मा, देवी सिंह राणावत, डूंगरपुर पूर्व सभापति के के गुप्ता,विनोद चपलोत, हर्षवर्धन सिंह रूद, संभाग मीडिया सह प्रभारी सुधीर जैन,जिला कोषाध्यक्ष हरीश ईनाणी, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, गौरव त्यागी, गोवर्धन जाट, लोकेश त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष रतन गाडरी, धनराज शर्मा,महेश शर्मा प्रतापगढ़, उदयपुर जिला महामंत्री गजपाल सिंह राठौड़, उदयपुर उपसभापति पारस सिंघवी, तुषार मेहता,अनिल अग्रवाल, सहित चित्तौड़गढ़
लोकसभा क्षेत्र के जिला ,मंडल के पदाधिकारी,मोर्चों ,प्रकोष्ठों ,विभागों के पदाधिकारी कार्यक्रम में सम्मिलित रहे। आमजन, डाक्टर्स, चार्टर्ड अकाउंटेंट, मार्बल व्यवसायी, निजि शिक्षण संस्थानों के संचालक एवं शिक्षकगण, विभिन्न व्यवसायों से जुड़े व्यापारीगण, विभिन्न समाज एवं सामाजिक संगठनों एवं संस्थाओं के गणमान्य जन आदि उपस्थित रहे।