भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी कल करेंगे नामांकन दाखिल करेंगे

जयदीप चौबीसा(जेडी) चित्तौड़गढ़।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सीपी जोशी की 2 अप्रैल मंगलवार को होने वाले नामांकन सभास्थल ईनाणी सिटी सेंटर का राजस्थान सरकार के स्वायत शासन एवं नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, संभाग सह प्रभारी मिथलेश गौतम, जिला प्रभारी हेमंत लांबा, जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह, लोकसभा संयोजक रणजीत सिंह भाटी, प्रदेशाध्यक्ष कार्यक्रम प्रवास प्रभारी श्रवण सिंह राव, प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र कटारा, जिला महामंत्री रघु शर्मा, संभाग मीडिया सह प्रभारी सुधीर जैन, विनोद चपलोत ने अवलोकन कर कार्यक्रम एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नामांकन कार्यक्रम को लेकर मंच, पार्किंग, लाइट आदि व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। सभा स्थल पर पोने 2 लाख वर्ग फीट जगह पर तीन विशाल डोम बनाए गए हैं‌। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि नामांकन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी मोर्चे एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर पीले चावल देकर लोगों को नामांकन कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया जा रहा है शहर में जगह-जगह भारतीय जनता पार्टी की झंडो, बैनर, स्टिकर लगाकर चित्तौड़गढ़ शहर को कमल मय कर दिया गया है। सभा स्थल पर कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं प्रदेश की जनता में पिछली बार से ज्यादा जोश एवं उत्साह है। लोकसभा क्षेत्र चितौड़गढ की जनता तीसरी बार सी पी जोशी को सांसद नरेंद्र मोदी को पीएम के रूप में देखना चाहती है ‌। पीएम मोदी ने पुरे विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ाया है। सभा के पश्चात सीपी जोशी भव्य रैली के रूप में ईनाणी सिटी सेंटर से भव्य रैली के रुप में नामांकन दाखिल करने। नामांकन कार्यक्रम में लोकसभा क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि, मंडलों एवं बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। सफाई स्थल के निरीक्षण में विधानसभा संयोजक गौरव त्यागी, जिला प्रचार प्रमुख गोवर्धन जाट, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोटूलाल सुथार, जिला आईटी संयोजक नंदकिशोर लोहार, भदेसर मंडल अध्यक्ष राजकुमार सुखवाल नगर महामंत्री शिव प्रकाश मंत्री, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सोनी, नगर मंत्री विष्णु सेन, नगर मीडिया प्रभारी लोकेश मिश्रा, लोकेश त्रिपाठी, लाल सिंह डुडी,गिरिश दीक्षित, शांतनु काबरा आदि उपस्थित रहे।