POLITICS
भींडर में भाजपा का 45 वा स्थापना दिवस मनाया, पार्टी के सिद्धांत पर चलने का किया आह्वान
भींडर। भारतीय जनता पार्टी का 45 व स्थापना दिवस शनिवार को भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष चमन लाल सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मनाया। इससे पूर्व समस्त कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा फहराया । मंडल अध्यक्ष चमन लाल सोनी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय अटल बिहारी वाजपेई जैसे दिग्गज नेताओं को इस मौके पर याद किया तथा कार्यकर्ताओं को पार्टी के सिद्धांतों के अनुसार कार्य करने का आग्रह किया। इस अवसर पर भाजप मंडल महामंत्री विनोद मौर्य,तिलक व्यास,मुरली त्रिवरी, पार्षद सुरेश कंठालिया,विजयराज,पालिका उपाध्यक्ष मगनीराम रेगर,इंद्रमल फांदोत सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वही भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से शाहजी बावड़ी पर महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा चौबीसा के नेतृत्व में महिलाओं ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया इस मौके पर महिला मोर्चा अध्य्क्ष चौबीसा ने भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी की स्थापना और अभीतक के इतिहास से सभी महिलाओ को अवगत कराया प्रधानमंत्री मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को लेकर विचार रखें। इस अवसर पर महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रही