वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में “नहीं सहेगा राजस्थान” कार्यक्रम का किया आगाज

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए बनाई रणनीति भींडर। वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को जड़ मूल से खत्म करने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाएं उक्त विचार भाजपा वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला ने भींडर में रेलवे स्टेशन के पास स्थित होटल तेजल पैलेस में आयोजित विधानसभा क्षेत्र के सातों मंडलों की बैठक में व्यक्त किए। उन्होंने कहा की विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का सफाया करना है। इसके लिए समस्त कार्यकर्ता कमर कस कर तैयार हो जाएं। वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का कमल खिलाने के लिए सभी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। बैठक में भाजपा द्वारा राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ “नहीं सहेगा राजस्थान अभियान” का आगाज किया गया। वही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर भाजपा को मजबूत करने के लिए पार्टी की रणनीति पर विचार विमर्श भी किया गया। विधानसभा चुनाव प्रभारी करण सिंह राव ने संगठनात्मक गतिविधियों के बारे में सभी को एकजुट व एकसाथ रहकर भाजपा को विजयी बनाने का आह्वान किया। विधानसभा संयोजक पुरुषोत्तम शर्मा ने सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को सक्रिय रहकर पार्टी के हित में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने की अपील की। इस अवसर पर विधानसभा के सातों मंडल अध्यक्ष रूपगिरी गोस्वामी, विजय लाल मेनारिया, पुष्कर जोशी, भींडर से चमन सोनी, अनूप श्रीमाली, शंकरलाल जाट, गंगाराम डांगी, जिलामंत्री बसंती देवी रावत, जिला परिषद सदस्य खूबीलाल, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मेघराज मीणा, कुराबड प्रधान प्रतिनिधि देवीलाल मीणा, वल्लभनगर उपप्रधान रोशन मेहता, पंचायत समिति सदस्य रतन सिंह राठौड़, भरत कुमार व्यास, हमेर सिंह सिसोदिया, भंवर सिंह चुंडावत, कालू लाल मीणा, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि पुरुषोत्तम लाल मेनारिया, गोविन्द सरगरा, रमेश मीणा, सरपंच भेरूलाल चौबीसा, बाबूलाल हरिजन, नानालाल मीणा, पूर्व सरपंच वालचंद डांगी, वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहन सिंह राणावत बम्बोरा, ओबीसी मोर्चा शंकर लाल सुथार, उदयलाल माली, पप्पूलाल गुर्जर, चंपालाल शर्मा, ललित सिंह चुंडावत, गौतम लाल मीणा, भंवरलाल जाट, जोधसिंह राणावत, कन्हैया लाल धाकड़, लखन माली, जिला कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र सिंह राव, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुरली मनोहर तिवारी, सुरेश कंठालिया, हीरालाल पंड्या, सवाई लाल लखावत, जितेंद्र सिंह शक्तावत, रमेश कोठारी, रणजीत सिंह, जगदीश जोशी, महेंद्र सिंह झाला, तुलसीराम व्यास सहित क्षेत्र के समस्त पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।