मेनार को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एक बेस्ट इको टूरिज्म स्पॉट और बर्डिंग डेस्टिनेशन बनाने हेतु किए जाएंगे प्रयास : जिला कलेक्टर

वल्लभनगर।फिल्ममेकर गुंजन मेनन, राउंड ग्लास सस्टेन बिजनेस हेड नेहा दारा ने कलेक्टर अरविंद पोसवाल से मुलाकात की और बर्ड विलेज मेनार के बाशिंदों, पक्षी मित्रों और परिंदों के रिश्तों पर बनी फिल्म विंग्स ऑफ होप- ए बस्टलिंग विलेज एंड देयर बर्ड फ्रेंड्स दिखाई। कलेक्टर ने मेनार के खूबसूरत जलाशयों, चहचहाते परिंदों, उनकी अठखेलियां और पक्षी मित्रों द्वारा जिस तरह इनकी खासियतों को प्रस्तुत किया गया यह सब विंग्स ऑफ डॉक्यूमेंट्री में देखा और देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। आरजी सस्टेन की नेहा दारा ने कलेक्टर को बताया कि विदेशी पर्यटक बर्ड वॉचिंग के शौकीन होते हैं और मेनार उनके लिए एक पसंदीदा बडिंग डेस्टिनेशन बनाया जा सकता है। पक्षी मित्र दर्शन मेनारिया ने इस फिल्म में बताया कि मेनारवासी इन जलाशयों के उपयोग सिंचाई के लिए नहीं करते, यहां मछलियों का ठेका नही दिया जाता और इन जलाशयों में कोई शिकार नही कर सकता। पक्षी मित्र उमेश मेनारिया ने बताया कि ग्रामीणों ने जलाशयों में खेती करना छोड़ दिया। यहां परिंदों को पर्याप्त भोजन के साथ ही सुरक्षा का आश्वासन भी मिल जाता है।गुंजन मेनन ने बताया कि किस तरह उन्हें मेनार के पक्षी मित्रों, ग्रामीणों और पंछियों के बीच के रिश्तों को फिल्मांकन करने का मौका मिला और कैसे इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय पटल पर इतनी प्रशंसा मिली। जहां सम्पूर्ण विश्व में वेटलैंड सिकुड़ते जा रहे हैं, वहीं मेनार के वाशिंदों ने देश विदेश से आकर शरण लेने वाले इन पक्षियों के लिए इन जलाशयों को सुरक्षित कर दिया है। हर कोई यह जानना चाहता है कि क्यों मेनार के जलाशयों पर ही इतनी तादाद में पक्षी पनाह लेते हैं। कलेक्टर ने मेनार को अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक बेस्ट इको टूरिज्म स्पॉट और बर्डिंग डेस्टिनेशन बनाने के लिए प्रयास करने का वादा किया। इस दौरान पक्षी मित्र दर्शन मेनारिया ने जिला कलेक्टर को 150 वर्ष पूर्व का एक यात्रा वृतांत बताया कि किस तरह इतने वर्षों पहले भी मेनारवासी पंछियों की रक्षा के प्रति प्रतिबद्ध थे।
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
--
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
--
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
error: Content is protected !!