अफीम नीति से मिलेगा किसानों को लाभ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी ने की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट

उदयपुर।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने आज संसद भवन में भारत सरकार के वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण एवं वित्त मंत्रालय के राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा से भेंट की एवं संसदीय क्षेत्र के अफीम किसानों के संबध में विभिन्न विषयों में विस्तारपूर्वक चर्चा की। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सांसद सी.पी.जोशी ने वित्तमंत्री को आभार व्यक्त करते हुये बताया की केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा प्रतिवर्ष किसानों के हीतों को ध्यान में रखते हुये हमेशा सकारात्मक रूप से पॉलिसी निर्माण का कार्य किया हैं। जहॉ पर वर्ष 2014 में अफीम लाईसेंस की संख्या मात्र 18 हजार थी एवं तत्कालिन सरकार के द्वारा अफीम की खेती को बन्द करने का निर्णय तक कर लिया था, लेकिन मोदी सरकार के आने के पश्चात अफीम किसानों को खेती में होने वाली समस्याओं को केन्द्र सरकार ने समझा एवं किसानों के हीतों को ध्यान में रखकर प्रतिवर्ष पॉलिसी का निर्माण किया गया, जिससे इस वर्ष तक अफीम लाईसेंस की संख्या बढ़कर लगभग 1 लाख 8 हजार से भी अधिक हो गयी हैं। प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने वित्तमंत्री से आग्रह किया की अफीम लाईसेंस से वंचित रहे सभी किसानों को भी एक बार पुनः खेती का अवसर मिलना चाहिये, सभी प्रकार से कटे हुये लाइसेंस को पुनः बहाल कर किसानों को नवीन नीति में शामिल किया जाना चाहिये। इसके साथ ही प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने वित्त मंत्रालय के राजस्व सचिव संजय मल्हौत्रा से भी भेंट की व अफीम किसानों से संबधीत विभिन्न विषयों से उनको अवगत करवाया। इस दौरान मंदसौर सांसर सुधीर गुप्ता भी उपस्थित रहे।
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
--
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
--
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
error: Content is protected !!