भींडर में पांच क्विंटल फूलों की होली का फागोत्सव खेला भक्तों और भगवान ने

भींडर। भक्त प्रहलाद धर्म जागरण सेवा समिति सुदंरकांड मंडल भीडंर के तत्वावधान में दशामाता पर्व के अवसर वृंदावन में की तर्ज पर खेली जाने वाली होली पहली बार भीडंर नगर के आराध्य देव नृसिंह भगवान मंदिर पर पांच क्विंटल फूलों की होली का फागोत्सव मनाया गया। नृसिंह भगवान को विशेष श्रृंगार कराया गया तथा मंदिर को आकर्षक गुब्बारों व भव्य विद्युत सजावट से सजाया गया उसके बाद भक्तों ने ठाकुर जी के ऊपर फूल बरसाकर फागोत्सव का पर्व मनाया गया। डीजे की धुन भक्ति गीतों पर महिला व पुरुषों ने सज धज कर खूब नाचते झूमते हुए आनंद लिया। नृसिंह भगवान मंदिर के आसपास के मकानों की छतों से खूब भक्तों पर फूल बरसाए कार्यक्रम देर रात्रि तक कार्यक्रम चला। अंत मे 101 दीपको से भगवान की महाआरती हुई और महाप्रसाद का वितरण हुआ। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में भक्तगण मौजूद रहे थे।
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
--
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
--
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
error: Content is protected !!