वल्लभनगर। वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के बाठरडा खुर्द में शुभ मुहूर्त में वासुदेवजी की मूर्ति का अनावरण एवं माँ मंगला माता मंदिर के जीर्णोद्धार के उपरांत हवन अनुष्ठान की पूर्णाहुति होने पर महाप्रसादी के साथ ही धार्मिक आयोजन का समापन हुआ, जिसमें गांव सहित आसपास के गांवो की भीड़ उमड़ी।
इस धार्मिक आयोजन को लेकर शनिवार सुबह गांव के प्रमुख मार्गों से विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं ने कलश में गंगाजल भरकर सिर पर कलश को धारण किया, गांव की गली-गली भगवा ध्वज एवं पताकाओं से सुसज्जित दिखी। कलश यात्रा में भक्तगण माता मंगला के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे वही महिलाए मंगल गीत गाती हुई शोभायात्रा में नाचती गाती आगे बढ़ रही थी। महिलाए बैंड बाजो पर बजते मधुर भक्तिमय भजन बन्नो मारो चारभुजारो नाथ बनी तो मारी तुलसा लाडली….लाल चुनडीया म्हारी कोई, माताजी ने सोवे, प्यारी घनेरी लागे, भगत ओडावे थेतो ओडो म्हारी माँ…सिंह सवारी कोई म्हारा, माताजी ए आवे, जगदम्बा पधारे, संग माई काला गोरा लावे म्हारी माँ…..मेरे जन्मो के सारे, पाप मिट जाएंगे, राम आएँगे भजनों पर अपने आप को नाचने से नहीं रोक सके और खूब थिरके। साथ ही इस पल को अपने कैमरे में कैद किया और खूब आनन्द लिया। कलश यात्रा में हनुमानजी, महादेव, माताजी की विशेष झांकियों से मनमोहक नज़ारा कर दिया। वातावरण इतना भक्ति मय हो गया कि हर किसी भक्तगण के पैर थिरकने लगे। कलश यात्रा मां मंगला माता के मंदिर जीर्णोद्धार के उपलक्ष्य हवन अनुष्ठान की शुभ मुहूर्त में पूर्ण मंत्रोच्चार के साथ पूर्णाआहुति हुई, साथ ही वासुदेवजी की मूर्ति का अनावरण भी किया गया, इस दौरान माता के जयकारों से पूरा चौक को गुंजायमान कर दिया। कलश यात्रा गांव के विभिन्न गली-मोहल्ला में होते हुए निकाली गई। इससे पूर्व प्रातः 7.30 बजे से चंडी महायज्ञ अभिषेक एवं यजमानों द्वारा हवन में पूर्णाहुतिया दी गई।कलश यात्रा में महिलाएँ अपनी पारंपरिक वेशभूषा में डीजे की थाप पर नाचती हुई चल रही थी। दोपहर 2:30 बजे वासुदेव जी की मूर्ति का रामचंद्र पुरुषोत्म लाल जोशी द्वारा 52500 रुपये की धर्म बोली लगाकर अनावरण करने का लाभ प्राप्त किया। इस धार्मिक आयोजन के अंतिम दिन आसपास के गांवो मेनार, सुवानिया, महूडा, रुण्डेडा, खेरोदा, जलोदा, पानेरियो की मादड़ी, उदयपुर, खरसान से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने मन्दिर पर माताजी के दर्शन करके खुशहाली की कामनाएं की। इस आयोजन को लेकर महाप्रसादी का आयोजन हुआ। जिसमें हजारो की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
Views: 126