शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में सहयोगी जेलर सहित कर्मचारियों का किया स्वागत सम्मान समारोह*

कानोड:।सनातन धर्म प्रेमी व हालवेरा महादेव समिति के सदस्यों द्वारा सांयकाल स्थानीय उप कारागृह जेल परिसर में प्रतिष्ठित शिव मंदिर पर सत्संग व सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें स्थानीय शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में प्रमुख भूमिका निभाने वाले स्थानीय जेलर व मुख्य प्रहरी सहित 15 कर्मचारियों, सहयोगियों का केसरिया दुपट्टा धारण कराकर स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान भोलेनाथ के मंदिर पर स्थानीय जेलर साहब महेश कुमार यादव भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप श्रीमाली व पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरधारी लाल सोनी ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर शिव भक्त भागीरथ प्रजापत व दिनेश जोशी ने शिव भजन सहित देशभक्ति गीत से वातावरण को धर्म व देशमय बना दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरधारी लाल सोनी ने जेल परिसर में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा स्थापना में जेलर साहब सहित सम्मिलित सभी साथियों का शब्दों से अभिवादन किया। सोनी ने पवित्र श्रावण मास में शिव महिमा का वर्णन करते हुए उपस्थित सभी धर्म धर्म प्रेमियों से राष्ट्र धर्म व समाज कार्य हेतु आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम को स्थानीय उपकाराग्रह के जेलर साहब महेश कुमार यादव, महावीर दक, बाबूलाल शर्मा ने भी संबोधित किया। आभार भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप श्रीमाली व कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री दिनेश जोशी ने किया। अंत में सभी उपस्थित धर्म प्रेमी सज्जनों को प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में जुगल किशोर ट्रेलर, भक्त प्रहलाद चौबीसा, रणजीत सिंह सारंगदेवोत,आर एम आर एस सदस्य एवम् पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन व्यास, ओमप्रकाश सुथार, प्रभु लाल खटीक, राजकुमार सुथार, विनोद जोशी, हेमंत त्रिवेदी, हितेंद्र सुथार, गजेंद्र लोहार, हरेंद्र सिंह राव,हिम्मत सिंह झाला, भेरूलाल तंबोली, भगवती लाल जैन,हीरा लाल तंबोली,मांगीलाल, प्रताप सिंह राव हालवेरा महादेव समिति के चेतन सोनी, प्रेम सिंह चौहान, अर्जुन दास वैष्णव, गोविंद लक्ष्यकार, दिनेश प्रजापत, सुरेश जय भोले,दीपक गांछा, गोवर्धन लक्ष्यकार सहित कई धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
--
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
--
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
error: Content is protected !!