वरिष्ठ मातृशक्ति निःशुल्क तीर्थयात्रा को लेकर के अभी तक 23236 महिलाओं ने किए भोलेनाथ के दर्शन

गुपड़ी व गुड़ली पंचायत की 471 वरिष्ठ महिलाएं पहुंची महाकाल व पशुपतिनाथ के द्वार, झाला का प्रकट किया आभार
वल्लभनगर ।विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला के संकल्प व अनूठी पहल से विधानसभा क्षेत्र की वरिष्ठ मातृशक्तियों को निःशुल्क देव-दर्शन करवाए जारहे है। सावन मास में विधानसभा क्षेत्र के गुपड़ी व गुड़ली पंचायत से वरिष्ठ मातृशक्ति उत्साह के साथ महाकाल एवं पशुपतिनाथ भगवान के द्वार पहुंची। प्रभारी झाला द्वारा करवाई जारही नि:शुल्क तीर्थयात्रा में गुपड़ी व गुड़ली पंचायत से 471 वरिष्ठ महिलाओ ने अटूट श्रद्धाभाव के साथ महाकाल धाम एवं पशुपतिनाथ भगवान के दर्शनो का शौभाग्य प्राप्त किया। प्रभारी हिम्मत सिंह झाला द्वारा वरिष्ठ मातृ शक्तियों के दर्शन से लेकर खाने-पीने व ठहरने के लिए संपूर्ण व्यवस्था करवाई गई। वरिष्ठ मातृशक्ति तीर्थयात्रा को लेकर के अभी तक 23236 वरिष्ठ महिलाओं ने निःशुल्क देव-दर्शन कर लिए हैं।
बाठेड़ा खुर्द पंचायत से 411 वरिष्ठ महिलाएं 7 बसों में सवार होकर यात्रा पर हुई रवाना:
वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र की बाठेड़ा खुर्द पंचायत से बड़ी तादाद में महिलाओं को देव-दर्शन के लिए रवाना किया गया। बाठेड़ा खुर्द पंचायत से 7 बसों में सवार होकर 411 वरिष्ठ मातृशक्ति को महाकाल धाम एवं पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए निःशुल्क यात्रा पर रवाना किया। इस दौरान विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला, विधानसभा संयोजक पुरुषोत्तम शर्मा, यात्रा संयोजक भगवती लाल मेनारिया, ओंकार लाल वालिया, ओबीसी जिला महामंत्री लालूराम गाडरी, वल्लभनगर उपप्रधान रोशन मेहता, पंचायत समिति सदस्य भरत कुमार व्यास, रतन सिंह राठौड़, कालू लाल मीणा, हमेर सिंह सिसोदिया, मेनार मंडल अध्यक्ष विजय लाल मेनारिया, बूथ अध्यक्ष भगवत सिंह सारंगदेवोत, प्रदीप मेनारिया के साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा से स्वागत कर सभी महिलाओं को निःशुल्क तीर्थयात्रा पर रवाना किया। नि:शुल्क देव-दर्शन तीर्थ यात्रा का 63वां चरण पूरा हो गया है। वही 64वें चरण मे बाठेड़ा खुर्द पंचायत से 411 वरिष्ठ मातृशक्ति महाकाल व पशुपतिनाथ भगवान के दर्शन के लिए रवाना हुई।
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
--
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
--
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
error: Content is protected !!