कानोड़ के विकास में कोई कमी नहीं आने दूंगा:विधायक डांगी

कानोड़।नगर पालिका में शनिवार को भाजपा वार्ड 6 की पार्षद गुड्डी बाई मीणा के नव मनोनित पालिका अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कार्यक्रम मुख्य अतिथि वल्लभनगर विधायक उदय लाल डांगी के सानिध्य में तथा एसडीएम पर्वत सिंह चूंडावत की उपस्तिथि में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नव मनोनीत पालिका अध्यक्षा गुड्डी बाई ने की। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि भाजपा कानोड़ मंडल के अध्यक्ष अनूप श्रीमाली, वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी,पूर्व चेयरमैन अनिल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष दीपक शर्मा,मंडल महामंत्री दिनेश जोशी, रामेश्वर प्रजापत थे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक उदय लाल डांगी ने संबोधित करते हुए कानोड़ के समग्र विकास की बात कहते हुए विकास में कोई कमी नहीं आने देने का भरोसा दिलाया। विधायक डांगी ने कानोड़ चिकित्सालय में डॉक्टर सहित स्टाफ की नियुक्ति, कानोड़ पेयजल सुविधा पानी की किल्लत को दूर करने के लिए पांच बोरवेल की स्वीकृत कराने का भी विश्वास दिलाया, एसडीएम कार्यालय, नगर के पंचायत समिति की मांग, नगर पालिका का नवीन बड़ा भवन सहित कानोड़ के समग्र विकास की बात दोहराते हुए भरोसा दिलाया। कार्यक्रम को नव मनोनित पालिका अध्यक्ष गुड्डी बाई, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप श्रीमाली, गिरधारी सोनी, अनिल शर्मा, दीपक शर्मा ने भी संबोधित किया। एसडीएम पर्वत सिंह ने नव मनोनित पालिका अध्यक्ष गुड्डी बाई को शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री दिनेश जोशी ने किया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष महावीर दक, भगवती लाल शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष रणजीत सिंह सारंगदेवोत, गौतम अलावत,पवन व्यास, शिवनारायण पुरोहित, पार्षद लक्ष्मी लाल ओड, दीपक शर्मा दौलत भोई, लालीबाई मेघवाल, मंडल मंत्री हरेंद्र सिंह राव,अंबालाल लक्ष्यकार, प्रताप सिंह राव, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष ओम प्रकाश सुथार युवा मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र जारोली, महिला मोर्चा अध्यक्ष इंद्रा जैन,पूर्व ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष जुगल टेलर, पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष युगल श्रीमाली,वरिष्ठ बाबरू लाल शर्मा, जंबू धींग, राजकुमार सहलोत, प्रभु लाल खटीक, भक्त प्रह्लाद शर्मा, राजकुमार सुथार, सुरेश कुदाल, हेमन्त त्रिवेदी, विनोद जोशी, भैरू लाल तंबोली, धर्मवीर व्यास, पुष्कर दास वैष्णव, राजेश श्रीमाली, चंद्र शेखर श्रीमाली, प्रवीण त्रिवेदी,दयाल सुथार, हिम्मत सिंह, महिपाल तेजावत, नितिन जोशी, देवीलाल रावत, मोहनलाल रावत, कैलाश मीणा, पुखराज टेलर, भगवती लाल नलवाया, आशुतोष व्यास, उदयलाल रावत सहित कई कार्यकर्त्ता उपस्तिथ थे। आभार नव मनोनित अध्यक्षा गुड्डी बाई ने व्यक्त किया।
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
--
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
--
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
error: Content is protected !!