श्री सांवलिया जी सेठ के फूलडोल महोत्सव पर उमड़ा भक्तों का सैलाब

उदयपुर। मेवाड़ अंचल के प्रमुख तीर्थ स्थल भगवान श्री सांवलिया जी सेठ मंडफिया के दरबार में फूलडोल महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पर्व की व्यवस्था मंदिर बोर्ड अध्यक्ष भेरुलाल गुर्जर एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं मंदिर के मुख्य निष्पादन अधिकारी राकेश कुमार के दिशा निर्देश में की गई। होली पर्व के दूसरे दिन धूलंडी पर्व पर आयोजित फूलडोल महोत्सव पर भगवान श्री सांवलिया जी सेठ के संग भक्तों ने फागोत्सव मनाया। फूलडोल महोत्सव पर दोपहर 12 बजे भगवान बाल गोपाल को बैवाण में विराजित मंदिर परिसर से विशाल बैवाण यात्रा निकाली गई। विशाल बैवाण यात्रा में भक्तजन भगवान के चंवर ढुलाते, गुलाल – अबीर व गुलाब के फूलों की वर्षा करते हुए बैंड बाजे की मधुर धुनों पर नाचते – गाते हुए चल रहे थे। बैवाण यात्रा मंडफिया कस्बे के निर्धारित मार्गो से धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह बैवाण यात्रा का स्वागत एवं सम्मान किया। इस मौके पर बैवाण यात्रा की सड़कें रंग बिरंगी गुलाल से तर-बतर हो गई। सर्वत्र वातावरण कृष्ण भक्ति में ओत-प्रोत हो गया। बैवाण यात्रा सांय 5 बजे पुनः मंदिर परिसर में पहुंची। बैवाण यात्रा के पश्चात देवकी सदन धर्मशाला में ब्रह्म भोज का आयोजन हुआ जिसमे भक्तों ने प्रेम पूर्वक बैठकर भोजन ग्रहण किया। इधर सांवलिया जी मंदिर में रात्रि को भगवान की विशेष पूजा अर्चना कर भक्तों को फीकी-मिठ्ठी पकौड़ी का प्रसाद वितरण किया गया।

नेताओं ने खेला सांवलिया सेठ के संग फाग* भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व में कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर, भाजपा जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट एवं अपने सैकड़ो कार्य कर्ताओं के साथ फूलडोल महोत्सव पर मंडफिया पहुंचकर भगवान श्री सांवलिया जी सेठ के दर्शन कर भगवान संग होली का फाग खेला। इससे पहले होली पर्व पर रात्रि को चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या एवं पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट अपने कार्यकर्ताओं के साथ मंडफिया पहुंचकर भगवान सांवलिया जी सेठ के दर्शन कर कार्यकर्ताओं के साथ भगवान के संग होली का फाग खेलने का आनंद लिया।

भगवान श्री सांवलिया जी सेठ का 45 दिन का भंडार खुला:-भगवान श्री सांवलिया जी सेठ का 45 दिन का भंडार भी खोला गया। भंडार से 13 करोड़ 01 लाख 80 हजार रुपए नगद प्राप्त हुए। भंडार की शेष राशि की गिनती होना बाकी है।

News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
--
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
--
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
error: Content is protected !!