पूर्व सांसद एवं वर्तमान में तिजारा से विधायक बाबा बालकनाथ का कानोड में हुआ रोड़ शो

कानोड। भारतीय जनता पार्टी मंडल कानोड की ओर से बुधवार को कानोड शहर में विशाल रोड़ शो एवं वाहन रैली का आयोजन हुआ। भाजपा मंडल कानोड के मंडल महामन्त्री दिनेश जोशी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी चित्तौड़ लोकसभा प्रत्याशी सी.पी. जोशी के समर्थन में कानोड में तिजारा अलवर से भाजपा विधायक पूर्व सांसद महंत बाबा योगी बालकनाथ महाराज व वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी का संयुक्त विशाल रोड़ शो एवं वाहन रैली का आयोजन हुआ। जोशी ने बताया कि प्रातः 11:30 बजे पूर्व सांसद एवं तिजारा( अलवर) से विधायक महंत योगी बाबा बालक नाथ जी एवं वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी कानोड पहुंचे। कानोड के कोर्ट चौराहा पर भाजपा कानोड मंडल अध्यक्ष अनूप श्रीमाली के नेतृत्व में स्थानीय नगरवासियों सहित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बाबा बालक नाथ महाराज व स्थानीय विधायक उदयलाल डांगी का भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। कानोड में कार्यकर्ताओं ने जेसीबी पर चढ़कर फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया। कोर्ट चौराहा से विशाल रोड़ शो प्रारम्भ हुआ जो नगरपालिका रोड़ से बाहरला शहर,शिवगंज बाजार, गाँधी चौक,गणेश घाटी, नया बाजार,मेघवाल बस्ती, भट्ट जी दरवाजा,होली चौक, ब्रह्मपुरी, सुभाष चौक,बस स्टैंड होता हुआ पुनः कोर्ट चौराहा पर सम्पन्न हुआ। रोड़ शो में सबसे आगे मोदी रथ उसके बाद दोपहिया वाहन पर कार्यकर्ता जय घोष करते हुए चल रहे थे,उसके बाद बैंड, बैंड के बाद खुली जीप में बाबा बालकनाथ महाराज व वल्लभनगर विधायक उदय लाल डांगी के साथ कानोड भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप श्रीमाली, पूर्व मंडल अध्यक्ष वरिष्ठ गिरधारी सोनी,वल्लभनगर विधानसभा संयोजक भँवर भट्ट,कानोड मंडल महामन्त्री दिनेश जोशी सवार थे,मतदाताओं, नागरिकों व मातृशक्ति का अभिवादन करते हुए भाजपा के पक्ष में शत प्रतिशत मतदान की अपील कर रहे थे।नगर में विभिन्न स्थानों पर विभिन्न समाजों व नागरिकों ने बाबा बालकनाथ महाराज का भव्य स्वागत अभिनंदन किया।नाथ समाज ने भी बाबा बालकनाथ महाराज को तस्वीर भेंट कर भव्य स्वागत किया। रोड़ शो में भाजपा मंडल के पदाधिकारि, बूथ, शक्ति केन्द्र के पदाधिकारि, देवतुल्य कार्यकर्ताओं सहित वल्लभनगर विधान सभा के जिला पदाधिकारियों, विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष सहित सेंकड़ों कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
--
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
--
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
error: Content is protected !!