पूर्व मुख्यमंत्री पहुंची भीण्डर हुआ भव्य स्वागत, राजमहल में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

भीण्डर। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे शुक्रवार दोपहर को भीण्डर पहुंची। यहां पर विभिन्न जगहों पर भव्य स्वागत हुआ तो वहीं भीण्डर के आराध्यदेव नृसिंह भगवान के दर्शन किये। इसके बाद राजे भीण्डर राजमहल में करीब दो घंटे रूकी और भीण्डर परिवार के साथ-साथ कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करके उनको याद किया। बंबोरा से भीण्डर तक भव्य स्वागत, राजे हुए अभिभूत पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सलूंबर से भीण्डर के लिए रोड से पहुंची। इस दौरान बंबोरा में पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया, यहां आतिशबाजी भी की गई। इसके बाद राजे का भीण्डर पंचायत समिति के बाहर भीण्डर प्रधान हरिसिंह सोनिगरा के नेतृत्व में पंचायत समिति सदस्यों, कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। यहां से भीण्डर के सूरजपोल चौराहे भाजपा भीण्डर मण्डल अध्यक्ष चमन सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया, वहीं नगर पालिका अध्यक्ष निर्मला भोजावत के नेतृत्व में महिलाओं ने भी राजे का भव्य स्वागत किया। भीण्डर के आराध्यदेव नृसिंह भगवान के किये दर्शन भीण्डर के आराध्यदेव नृसिंह भगवान के दर्शन के लिए राजे पहुंची। राजे ने यहां दर्शन करके श्रीफल चढ़ाया। यहां पर मन्दिर समिति द्वारा राजे का स्वागत किया गया तो वहीं महिलाओं ने भी राजे का भव्य स्वागत किया। इस दौरान सूरजपोल से भीण्डर राजमहल तक जाते हुए रास्ते में सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए राजे चली। भीण्डर राजमहल में हुआ भव्य स्वागत पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भीण्डर राजमहल पहुंची तो यहां पर मुख्य दरवाजे पर ढोल की थाप के साथ स्वागत रस्म अदा की गई। जिसमें भीण्डर राजपरिवार से दीपेन्द्र कुंवर भीण्डर के नेतृत्व में महिलाओं ने राजे का तिलक, माला और आरती करके स्वागत किया। यहां से वसुंधरा राजे भीण्डर राज महल में करीब दो घंटे तक रूकी और इस दौरान भीण्डर परिवार के साथ दोपहर का भोजन लिया और कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की।

पूर्व मुख्यमंत्री राजे का इन्होंने भी किया स्वागत

पूर्व  मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपने एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत उदयपुर जिले के भींडर नगर में पहुंची धारता रोड पर पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान पूर्व नपा अध्यक्ष गोवर्धन लाल भोई ,पार्षद अली असगर बोहरा ,पार्षद मोहन लाल रावत ,अंकित चौबीसा, मुफदल बोहरा, शौयब बोहरा, अजीज बोहरा, अब्दुला खान, महेन्द्र सिंह शक्तावत उपस्थित रहे


Oplus_131072
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
--
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
--
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
error: Content is protected !!