मेवाड़ी खबर@उदयपुर।चित्तौड़गढ़ सांसद एवं भाजपा राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान 2025 का राष्ट्रीय सह-संयोजक नियुक्त किया गया । भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन को जन-जन तक पहुँचाने और उसे सशक्त बनाने हेतु यह अभियान चलाया जा रहा है। सांसद जोशी की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री चंद कृपलानी, सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक, विधायक अर्जुन लाल जीनगर, सुरेश धाकड़, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी, जिला महामंत्री रघु शर्मा, देवी सिंह राणावत, श्याम पहाड़िया, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, ललित ओस्तवाल, छगन सिसोदिया, बद्रीलाल जाट, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल सिसोदिया, प्रदेशाध्यक्ष कार्यक्रम प्रवास प्रभारी श्रवण सिंह राव, राजसमंद प्रभारी हर्षवर्धन सिंह रूद, संभाग सह मीडिया प्रभारी सुधीर जैन जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक , जिला आईटी संयोजक नंदकिशोर लोहार,गौरव त्यागी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोटू लाल सुथार, असमो प्रदेश महामंत्री एमडी शेख, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वीणा दशोरा,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेश गाडरी, एसटी मोर्चा पन्नालाल भील, एससी मोर्चा भागीरथ चंदेल सहित कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जनआंदोलन बनाने में सांसद जोशी का मार्गदर्शन और नेतृत्व नई दिशा व गति प्रदान करेगा।
