मेवाड़ी खबर@डेस्क टिम
छोटी सादड़ी उपखंड क्षेत्र के बंबोरी रघुनाथपुरा स्थित गंगेश्वर महादेव में चल रहे तीन दिवसीय मेले के दूसरे दिन अच्छी खासी भीड़ रही व अच्छी ग्राहकी रही। मेले में मनिहारी, खिलौने,बर्तन की दुकानों पर जमकर खरीदारी हुई ।अंतिम दिन श्री गंगेश्वर रंगमंच पर अश्व प्रतियोगिता हुई, जिसके ऑर्गेनाइज गोविंद गुर्जर बंबोरी रहे।

अश्व प्रतियोगिता में इस वर्ष प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित हुई, जिनमें पहली अश्व नृत्य
प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। निर्णायकों ने घोड़ों की चाल, ताल, अनुशासन एवं प्रस्तुति के आधार पर चयन किया।
नृत्य प्रतियोगिता मे
प्रथम स्थान पर राजेंद्र सिंह शक्तावत s/o रतन सिंह शक्तावत भिंडर के घोड़े “जिद्दिला बना” ने उत्कृष्ट ताल और संतुलन का प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया।
द्वितीय स्थान पर सूरज घोड़े को मिला,जिसके मालिक धर्मचंद पालाखेड़ी। घोड़े ने आकर्षक प्रदर्शन के साथ दर्शकों को प्रभावित किया।
तृतीय स्थानतीसरे स्थान पर दुर्गेश सुथार सेटवाना का घोडा सूरज रहा। घोड़े ने संतुलित प्रदर्शन के दम पर शीर्ष तीन में जगह बनाई।
इसी तरह दूसरी अन्य चाल प्रतियोगिता में भी पहले स्थान पर राजेंद्र सिंह शक्तावत s/o रतन सिंह शक्तावत भिंडर का घोड़ा “जिद्दिला बना” रहा। दूसरे स्थान पर शंभू लाल पालाखेड़ी का घोड़ा तूफान रहा तथा तीसरे स्थान पर हसन भाई सोहनखेड़ा का घोड़ा बादशाह रहा।
प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित दर्शकों ने विजेता प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन समिति की सराहना की।मंदिर मंडल विकास कमेटी की ओर से अश्व प्रतियोगिता के ऑर्गेनाइजर गोविंद गुर्जर बंबोरी का साफा पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। तथा सभी विजेता उपविजेताओं को ट्रॉफी,उपहरणा व नकद पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मंदिर मंडल विकास कमेटी के उपाध्यक्ष बगदीराम जणवा,सचिव किशन जनवा,उकार गमोर व जलोदा जागीर पुलिस थाना एसएचओ कमला शंकर मौजूद रहे।
मंदिर कमेटी द्वारा पुलिस प्रशासन का भी प्रशस्ति पत्र व उपरना पहना स्वागत किया गया। सर्वश्रेष्ठ पांच दुकानों का चयन कर प्रशस्ति पत्र व उपहरणा पहनाकर स्वागत किया गया।
Advertisement

