LOCAL NEWS, POLITICS
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री भजनलाल के स्वागत के लिए जनता ने बिछाएं अपने पलक पावडे:-
भटेवर।वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के भटेवर में स्थित सर पदमपत सिंघानिया विश्वविद्यालय में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के स्वागत को लेकर के भाजपा नेताओं के साथ आम जनता ने अपने पलक पावडे बिछा दिए। दरअसल राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण समारोह को लेकर के सिंघानिया विश्वविद्यालय में आमसभा का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। इससे पूर्व भाजपा नेताओं द्वारा मेवाड़ की धरा पर प्रथम बार आगमन पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी का वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी सहित अन्य नेताओं ने स्वागत अभिनंदन किया। इसके बाद सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आमसभा में जनता को संबोधित किया। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी द्वारा किए गए राष्ट्रीय राजमार्गों के शिलान्यास व लोकार्पण सहित अन्य सड़क परिवहन संबंधित योजनाओं के बारे में जनता को विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनता को संबोधित करते हुए कहा की विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा सरकार ने घोषणा पत्र में जो भी वादा किया उसको पूरा किया है। इसके साथ ही केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा की। प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने संबोधित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। राजस्थान में भी डबल इंजन की सरकार बन गई है। इसलिए राजस्थान में भी विकास की कोई कमी नहीं रखी जाएगी। आमसभा को वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, महामंत्री दीपक शर्मा सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।