POLITICS
चुनाव सी पी जोशी नहीं भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लड़ रहा है- सी पी जोशी
चित्तौड़गढ़।भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ की संगठनात्मक कार्यशाला उदयपुर रोड स्थित इमेजिका रिसोर्ट में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी के मुख्य आतिथ्य, लोकसभा सह प्रभारी आनंद गर्ग, जिला प्रभारी हेमंत लांबा, के विशिष्ट आतिथ्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठूऊ लाल जाट की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर हुई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि यह लोकसभा चुनाव सी पी जोशी नहीं प्रत्येक कार्यकर्ता लड़ रहा है। कार्यकर्ता तथा उसका काम संगठन में सर्वोपरि एवं बड़ा होता है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार की नीतियों के कारण गरीब एवं मध्यम वर्ग,कर्मचारी वर्ग सर्वाधिक दुखी हुआ। आज डबल इंजन की सरकार में सभी योजनाओं का फायदा गरीब, किसान, व्यापारी तथा समस्त मध्यम वर्ग को मिल रहा है, प्रधानमंत्री मोदी के स्लोगन बूथ जीता तो चुनाव जीता की अवधारणा को दिलो दिमाग में रखते हुए प्रत्येक पेज प्रमुख को घर- घर जाना है, तथा बूथ प्रभारी को टीम बनाकर हर बूथ को जिताना है। मोदी सरकार में चित्तौड़ संसदीय क्षेत्र में रेलवे का विकास, सड़क निर्माण और समस्त प्रकार के ढांचागत विकास के साथ-साथ अफीम किसानों का विशेष फायदा होकर अफीम के पट्टो की संख्या बढी है। कांग्रेस सरकार के 50 वर्षों के कार्यों एवं विकास में मोदी सरकार के 10 वर्षों में सबसे ज्यादा कार्य व विकास हुआ है। चित्तौड़ में रिंग रोड की स्वीकृति हो चुकी है, साथ ही दिल्ली के एनसीआर की तर्ज पर एयरपोर्ट के विकास की भी स्वीकृत हो चुकी है।
भाजपा जिलाध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट कार्यकर्त्ताओं को पार्टी का रीढ़ बताते हुए कहा कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा केंद्र एवं देश के अधिकतर राज्यों में सत्तासीन हुई है।
उन्होंने केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ घर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने सी पी जोशी को रिकार्ड मतों से विजयी बनाने का आव्हान किया।
संगठन के आगामी कार्यक्रमों व अभियानों को पटल पर रखते हुए कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए हमें अनवरत कार्य करते रहना है। पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए हमें अपनी संगठनात्मक संरचना को और भी मजबूत व सुदृढ करना है। उन्होने पार्टी द्वारा आगामी दिनों में चलाए जाने वाले कार्यक्रमों व अभियानों की रूपरेखा पेश करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा आगामी दिनों में जिला स्तर पर तथा मण्डल स्तर पर बैठकें आयोजित होगी।
जिला संगठन प्रभारी हेमंत लांबा ने केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ घर घर तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए आगामी संगठन के कार्यों से अवगत कराया।
कार्यशाला को प्रदेशाध्यक्ष कार्यक्रम प्रवास प्रभारी श्रवण सिंह राव, जिला महामंत्री रघु शर्मा, डुंगरपुर जिला प्रभारी कमलेश पुरोहित, लोकसभा संयोजक रणजीत सिंह भाटी, मंडल अध्यक्ष सागर सोनी, गोपाल चौबे, राजमल सुखवाल, गोपाल राजोरा, राजकुमार सुखवाल, सत्यनारायण कुमावत, प्रधान देवेंद्र कंवर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रतन गाडरी ने संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल सिसोदिया, लोकसभा विस्तारक मदन गुजर, असमो प्रदेश महामंत्री एमडी शेख, आई एम सेठिया, जिला प्रचार प्रमुख गोवर्धन जाट, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक,
पूर्व पालिकाध्यक्ष नीरू अहीर, गोविंद काबरा, महेश ईनाणी,
जिला मंत्री करनल सिंह कांकरवा, संजू लढ्ढा सी पी नामधराणी, मुकेश गुजर, सुरेश गाडरी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोटूलाल सुथार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा, जिला आईटी संयोजक नंदकिशोर लोहार, सह मीडिया प्रभारी प्रहलाद शर्मा,सोशल मीडिया संयोजक रमेश सुथार, लोकेश त्रिपाठी, भाजयुमो नगर अध्यक्ष अविनाश शर्मा, अर्जुन बैरवा आदि मंचासीन थे। स्वागत उद्बोधन देते हुए चित्तौड़गढ़ विधानसभा संयोजक गौरव त्यागी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चित्तौड़गढ़ विधानसभा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने अपने बुथ पर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए दिन रात मेहनत करें। आभार विधानसभा सह संयोजक करनल सिंह कांकरवा ने जताया।