रालोपा के डांगी ने थामा भाजपा का दामन, चुनावी सरगर्मियां हुई तेज हॉट सीट पर

वल्लभनगर।वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में आम चुनाव को लेकर के राजनीतिक सियासत एक बार फिर से गर्म हो गई है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संभाग प्रभारी उदयलाल डांगी ने बुधवार को पुनः भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। उदयलाल डांगी के फिर से भाजपा में शामिल होने के बाद राजनीतिक सियासत का माहौल फिर से गर्म हो गया है। डांगी के भाजपा में शामिल होते ही क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की चुनावी अटकलो का दौर भी शुरू हो गया है। डांगी के भाजपा में शामिल होने के बाद अब टिकट को लेकर के प्रबल संभावनाएं जताई जा रही है। हालांकि भाजपा द्वारा अभी तक वल्लभनगर में प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। वल्लभनगर हॉट सीट को जीतने के लिए प्रतिदिन कई समीकरण बनते हैं और बिगड़ते हैं। वल्लभनगर में उपचुनाव के दौरान भाजपा से टिकट कटने के बाद डांगी आरएलपी में शामिल हो गए थे। आरएलपी से उपचुनाव लड़कर उदयलाल डांगी ने दूसरे स्थान पर रहने में सफलता भी हासिल की थी। इसके बाद फिर से डांगी ने आरएलपी को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर डांगी का स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ के साथ भाजपा के अन्य नेता भी मौजूद रहे।
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
--
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
--
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
error: Content is protected !!