कानोड़ में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशमी पर बावड़ी पूजन

मेवाड़ी खबर@कानोड़ पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशमी के शुभ अवसर पर कानोड शिवगंज बाजार स्थित बावड़ी ‘इन्द्र बाव ‘पर गंगा माता जल पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया l राजस्थान सरकार व मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने 5 जून पर्यावरण दिवस से वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का शुभारंभ का आह्वान किया है!पीएम श्री चतुर राजकीय विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य प.राजेन्द्र व्यास ने बताया कि समाज सेवा शिविर के तहत शिविर प्रभारी व्याख्याता चन्द्र शेखर स्वर्णकार,सह प्रभारी निर्मल कुमार पुरोहित के निर्देशन में विद्यालय के छात्र, छात्राओं,सामाजिक व राजनैतिक संगठनों, नगर के जागरूक नागरिकों द्वारा शिविर के दोरान सामाजिक सेवा कार्य के तहत ‘इन्द्र बाव’ की साफ सफाई की गई थी!

राज्य सरकार के इस वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के इस पाक्षिक कार्यक्रम के तहत गुरुवार को इन्द्र बाव जल सरोवर पर गंगा माता जल पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया! सर्वप्रथम प्रधानाचार्य प. राजेन्द्र व्यास ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह राव, मंडल महामन्त्री व एस डी एम सी सदस्य दिनेश जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष महावीर दक, कार्यक्रम के सह संयोजक रणजीत सिंह, पूर्व ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष जुगल किशोर टेलर, पूर्व पार्षद व वरिष्ठ नेता मनोहर दास,विनोद जोशी,पुखराज टेलर, जमना लाल सेन,चिन्मय व्यास सहित उपस्थित नागरिकों, दोनों व्याख्याता सोनी व पुरोहित तथा विधालय के छात्र छात्राओं के द्वारा विधि विधान व मंत्रोच्चार से इन्द्र बाव व जल देवता का पूजन,आरती का कार्य करवाया! आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह राव, मंडल महामन्त्री एवम एस. डी. एम. सी. सदस्य दिनेश जोशी सहित वक्ताओं ने इस वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान को जन अभियान बताया! राव व जोशी ने 5 जून से 20 जून तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम जल सरोवर पूजन, स्वछता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण से सभी से अधिक से अधिक जुड़ने का आह्वान किया!

News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
--
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
--
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
error: Content is protected !!