मेवाड़ी खबर@उदयपुर
समाजहित में निरंतर कार्य करने का नवयुवाओं ने लिया संकल्प आसावरा माताजी धर्मशाला में अखिल भारतीय जणवा समाज की 5वीं युवा कार्यकारिणी का गठन विधिवत चुनाव प्रक्रिया के तहत संपन्न हुआ। इस प्रक्रिया में समाज की मुख्य कार्यकारिणी तथा पूर्व युवा कार्यकारिणी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश सर एवं उनकी टीम ने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा से जुड़े विभिन्न कार्य, जनगणना अभियान, प्री-बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन तथा सम्मान समारोह जैसे कई सराहनीय कार्य किए। उन्होंने अपने कार्यकाल का विस्तृत लेखा-जोखा चुनाव समिति को सौंपा। निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया संपन्न अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु गठित चुनाव समिति में पूर्व युवा अध्यक्ष किशनलाल बंबोरी, शंकरलाल नवानिया, डॉ.रामलाल सर, डॉ. मांगीलाल सर, रामनारायण सर, भरत अमरपुरा, प्रकाश वकील, कालूलाल सर एवं घनश्याम सर शामिल रहे। समिति ने पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई। अध्यक्ष पद के लिए श्रीपाल बिलोदा और ईश्वर बंबोरी के बीच मतदान हुआ, जिसमें श्रीपाल बिलोदा विजयी रहे। अन्य सभी पदों पर निर्विरोध चयन किया गया।
नव निर्वाचित युवा कार्यकारिणी के अध्यक्ष: श्रीपाल बिलोदा उपाध्यक्ष: गणपत सारंगपुरा सचिव: पुष्कर नवानिया प्रचार प्रसार मंत्री: विशाल अमरपुरा कोषाध्यक्ष: पारस करजू खेल मंत्री: पवन सारंगपुरा संगठन मंत्री: भरत भाणेज बिलोदा नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के लिए निरंतर कार्य करने तथा पूर्व में संचालित सभी सामाजिक गतिविधियों को और आगे बढ़ाने की शपथ ली। गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर समाज की मुख्य कार्यकारिणी के अध्यक्ष भेरूलाल खेरोदा, मंत्री हीरालाल जलोदा, उपाध्यक्ष बद्रीलाल करजू सहित पूर्व युवा अध्यक्ष शिवलाल बिलोदा, पूर्व प्रचार प्रसार मंत्री अशोक सालेडा, पूर्व युवा उपाध्यक्ष जगदीश अरनेड, पूर्व युवा खेल मंत्री विक्रम बिलोदा, पूर्व युवा उपाध्यक्ष सीपी अरनेड, पूर्व युवा रक्तदान मंत्री प्रहलाद हड़मतिया, किस्मत नवानिया, पूर्व युवा सचिव लक्ष्मीलाल जलोदा जागीर, सुनील करजू, घनश्याम गोठड़ा, राधेश्याम नवानिया, सुरेश गोपावत बंबोरी, बालाजी महुडिया, जगदीश भटेवर, विकास चौहानखेड़ा, विनोद इंटाली, रतनलाल पिंड, रामनारायण भाणुजा, सिद्धार्थ चालयाखेड़ा सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन समाज की एकता, शिक्षा उन्नयन और युवा शक्ति को संगठित कर समाजहित में निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

