मेवाड़ी खबर@वल्लभनगर
केदारिया सुथार चौकला समाज की ओर से समाज का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रकाश चन्द्र रहे, जबकि अध्यक्षता समाज अध्यक्ष हीरालाल सुथार (मेनार) ने की। इस अवसर पर समाज के 40 प्रतिभावान विद्यार्थियों को समाज के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय भंवरलाल की स्मृति में सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर विकास हेतु सहयोग की घोषणाएं भी की गईं। इसमें प्रकाश चन्द्र (संग्रामपुरा) एवं भगवती प्रसाद (करणपुर) द्वारा 51-51 हजार रुपये देने की घोषणा की गई। वहीं बद्रीलाल जी (चायला का खेड़ा) ने 5100 रुपये नकद एवं स्वर्गीय मोहनलाल जी सुथार (मोड़ी) की स्मृति में उनके पुत्र गोपाल जी, सुभाष जी व गणपत जी की ओर से 100 बैग सीमेंट मंदिर विकास हेतु भेंट किए गए।
समाज में फिजूलखर्ची रोकने को लेकर पूर्व में लिए गए नियमों का समस्त केदारिया सुथार चौकला समाज द्वारा अनुमोदन किया गया। साथ ही मांगलिक कार्यों में डीजे व बैंड जारी रखने का निर्णय लिया गया, जबकि शेष सभी नियमों को लागू करने पर सहमति बनी। इसके अलावा अगले वर्ष से कलश यात्रा निकालने का निर्णय भी लिया गया समाज के नवयुवक मंडल की ओर से पर्व का वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। मंदिर विकास में सहयोग करने वाले 20 भामाशाहों का समिति द्वारा मोठड़ा व पुरना पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही अगले वर्ष खेल प्रतियोगिता आयोजित करने वाले अमरपुरा खालसा एवं इस वर्ष भींडर में आयोजन करने वाली टीम का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मांगीलाल उपस्थित रहे। मंच पर समिति सचिव कैलाश चन्द्र, कोषाध्यक्ष भगवती लाल, उपाध्यक्ष बंशीलाल, खेल सचिव हरिशंकर, सभाध्यक्ष ओमप्रकाश, संरक्षक मांगीलाल, धुलचंद, जगदीश प्रसाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदनलाल सहित समाज के अनेक महिला-पुरुष सदस्य मौजूद रहे। सभी ने प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक लाभ लिया। धार्मिक अनुष्ठानों में भगवान को वागा प्रवीण, ध्वजा मिट्ठू लाल, पुष्पहार सुभाष चन्द्र तथा महाआरती रमेश चन्द्र द्वारा संपन्न की गई। वहीं बोलियों के माध्यम से श्रद्धालुओं ने लाभ प्राप्त कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
