वल्लभनगर में भाजपा को जिताने का आप सभी प्रण ले लिजिए: जोशी

वल्लभनगर। भाजपा प्रत्याशी उदयलाल डांगी के समर्थन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष दरोली से वाना तक बाइक रैली निकाली गयी जिसमे भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष सीपी जोशी ने भाग लिया।ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षाएवं माल्यार्पण कर उनका उनका स्वागत किया गया। वाना गांव में आयोजित आमसभा को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी जी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार वल्लभनगर में भाजपा को जिताने का आप सभी प्रण ले लिजिए। आप के एक प्रण से वल्लभनगर सहित पूरे राजस्थान में कमल का फूल खिलेगा,आपके एक प्रण से वल्लभनगर में दशकों का वनवास खत्म होगा, साथ ही वल्लभनगर सहित पूरे राजस्थान में भ्रष्टाचार एवं कुशासन का अंत होकर सुशासन की सरकार आएगी व जनता का राज होगा।भाजपा प्रत्याशी उदय लाल डांगी ने अपने संबोधन के क्रम में बताया कि जल्द ही वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाली हैं। अगर जनता उन्हें जिताकर विधानसभा भेजतीं हैं तो जनता से किए सारे वादे पूरे होंगे ऐसा भरोसा दिलाता हूं। कार्यक्रम में संगठन के जिला पदाधिकारी, विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि, भाजपा के वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
--
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
--
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
error: Content is protected !!