चित्तौड़गढ़ लोकसभा भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद जोशी कल आएंगे चित्तौड़गढ, कार्यकर्ता गंगरार टोल से करेंगे भव्य स्वागत

चितौड़गढ।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं चितौड़गढ लोकसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार घोषित भाजपा प्रत्याशी सी पी जोशी चितौड़गढ लोकसभा उम्मीदवार के रूप में सोमवार को प्रातः 10.15 बजे पहली बार चितौडगढ़ आयेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख पदाधिकारीयों द्वारा गंगरार टोल पर उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। यंहा से जोशी को वाहनों के विशाल काफिले के रुप में चितौड़गढ लाया जायेगा। सी पी जोशी 11 बजे चितौड़गढ पंहुचेगे यंहा प्रतापनगर स्थित होटल कीर्ती प्लाजा में विधि विधान से पुजन अर्चन कर लोकसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ होगा। लोकसभा चुनाव कार्यालय शुभारंभ अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी, राजस्व केबिनेट मंत्री हेमंत मीणा,सहकारिता मंत्री गौतम दक, चितौड़गढ भाजपा जिलाध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट, प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत, उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्त सिंह, कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर, बेंगू विधायक सुरेश धाकड़,वल्लभनगर विधायक उदय लाल डांगी, चित्तौड़गढ़ विधानसभा प्रत्याशी नरपत सिंह राजवी,मावली विधानसभा प्रत्याशी कृष्ण गोपाल पालीवाल, जिला प्रमुख भुपेंद्र सिंह बड़ोली, ममता कुंवर सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। इसके पश्चात जोशी सांवलियाजी मंदिर में दर्शन कर आगे की रणनीति तय करेंगे। रविवार को होटल कीर्ती प्लाजा पर भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, प्रदेश कार्यालय प्रवास प्रभारी श्रवण सिंह राव, जिला महामंत्री रघु शर्मा, लोकसभा संयोजक रणजीत सिंह भाटी, राजसमंद सह प्रभारी हर्षवर्धन सिंह रूद, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी, विनोद चपलोत, चितौड़गढ विधानसभा संयोजक गौरव त्यागी ने लोकसभा चुनाव कार्यालय परिसर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए तैयारियो को अंतिम रूप दिया। इस दौरान गोविंद गोपाल ईनानी, नगर महामंत्री आशिष सीकलीगर, लोकेश त्रिपाठी, परम जीत सिंह,चेतन गौड़, धीरज सुखवाल, पुष्कर धाकड़, दिनेश धाकड़ आदि ने

लोकसभा चुनाव कार्यालय परिसर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए तैयारियो को अंतिम रूप दिया

News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
--
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
--
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
error: Content is protected !!