भाजपा संगठनात्मक कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित हुई।

चित्तौड़गढ।भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा आगामी तीन माह के संगठनात्मक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा के आतिथ्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कार्यक्रम प्रवास संयोजक श्रवण सिंह राव, जिला महामंत्री देवीसिंह राणावत,प्रदेश सहकोषाध्यक्ष अनिल शिशोदिया, उदयपुर देहात प्रभारी डा आई एम सेठिया, डूंगरपुर जिला प्रभारी कमलेश पुरोहित, उदयपुर संभाग सह मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोटूलाल सुथार, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रुद, जिला मंत्री सी पी नामधराणी उपस्थित थे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा ने लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी के लगातार तीसरी बार एतिहासिक मतों से विजयी होने पर जिला भाजपा टीम को बधाई देते हुए कहा कि ये सभी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का सुखद परिणाम है। प्रदेश उपाध्यक्ष जोधा ने 21 जून से प्रारंभ हो रहे संगठनात्मक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट ने कार्यक्रम संयोजको की घोषणा की। 21 जून को मंडल स्तर पर मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम संयोजक प्रह्लाद शर्मा, श्रवणसिंह राव, 22 जून को जिला स्तर पर मनाए जाने वाले श्री सुंदर सिंह भंडारी पुण्यतिथि कार्यक्रम संयोजक अनिल शिशोदिया, 23 जून को मंडल स्तर पर मनाए जाने वाले डा श्यामाप्रसाद मुखर्जी पुण्यतिथि कार्यक्रम संयोजक गौरव त्यागी,रघु शर्मा, 25 जून को जिला स्तर पर मनाए जाने वाले आपातकाल (काला दिवस) कार्यक्रम संयोजक सुधीर जैन, लोकेश त्रिपाठी, 30 जून को बूथ स्तर पर मनाए जाने वाले कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम संयोजक देवीसिंह राणावत, चेनराम मीणा, 6 जुलाई को शक्ति केंद्र स्तर पर मनाए जाने वाले डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती कार्यक्रम संयोजक सी पी नामधराणी एवं गोटुलाल सुथार को मनोनीत किया। उक्त कार्यक्रम में प्रत्येक शक्ति केंद्र पर 370 पौधे लगाकर पौधारोपण कार्यक्रम किया जाएगा। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम का संयोजक कमलेश पुरोहित एवं हर्षवर्धन सिंह रुद को मनोनीत किया।
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
--
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
--
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
error: Content is protected !!