कार्यकर्ताओं के मान और सम्मान में कोई कमी नही आने दूंगा: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जोशी
भींडर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से शनिवार को भारतीय जनता पार्टीराजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व चित्तौड़गढ़ लोकसभा सांसद सीपी जोशी के तीसरी बार चुनाव जीतने के उपलक्ष्य में मतदाताओं का अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन चामुंडा माता मंदिर हिता में आयोजन किया गया। इस मौके पर सांसद जोशी का वल्लभनगर विधानसभा में प्रथम बार आने पर वल्लभनगर विधायक उदय लाल डांगी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान चित्तौड़गढ़ सांसद व भाजपा पूर्व अध्यक्ष जोशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी में कोई पद मिले या ना मिले पार्टी में कमल के निशान के लिए हर समय काम करना है समस्त कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुझे लगातार तीन बार इस लोक सभा क्षेत्र से सांसद बनाकर भेजा इसके लिए धन्यवाद दिया डबल इंजन की सरकार में विकास के कार्यों में कोई कमी नहीं आएगी पिछले 10 वर्षों में देश में अनेक कार्य हुए हैं। 60 साल तक कांग्रेस ने इस देश पर राज किया जितने मेडिकल कॉलेज नहीं खोले उतने 10 सालों में मेडिकल कॉलेज मोदी सरकार में खुल गए विपक्ष ने चुनाव के दौरान कई सारे भ्रम फैलाने का कार्य किया लेकिन देश की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी सरकार के ऊपर भरोसा किया।
केंद्र सरकार व राजस्थान सरकार ने शानदार बजट प्रस्तुत किया।वादा करते हुए कहा की 24 से 29 के बीच में हिंदुस्तान के हर कोने में जाने के लिए यहां से ट्रेन मिल जाएगी। वल्लभनगर विधायक डांगी ने कहा की भजनलाल सरकार ने वल्लभनगर विधानसभा में बजट में ऐतिहासिक सौगाते दी है। इसके लिए आभार प्रकट किया। लोकसभा चुनाव में वल्लभनगर विधानसभा से ऐतिहासिक चुनाव जीतने के उपलक्ष में सभी देवतुलय मतदाताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आने वाले समय में सांसद जोशी और में इस क्षेत्र में विकास में कोई कमी नही आयेगी साथ ही कार्यकर्ताओं का हरदम मान
समान रहेगा। कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेशउपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, चित्तौड़गढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट महामंत्री रघु शर्मा,चितोडगढ़ जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडोली, उदयपुर जिला प्रमुख ममता कुंवर पवार पूर्व जिला अध्यक्ष भंवर सिंह पवार, भाजपा पूर्व प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, जिला महामंत्री दीपक शर्मा,नरेंद्र सिंह आसोलिया,
देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, पूर्व सरस डेयरी चेयरमैन डॉ.गीता पटेल, पूर्व उप प्रधान मोहन मेनारिया, वल्लभनगर विधानसभा संयोजक व भाजपा देहात जिला मंत्री भंवर भट्ट, भाजपा अध्यक्ष युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ललित सिंह सिसोदिया,
वल्लभनगर प्रधान देवी लाल नगारसी कुराबड प्रधान कृष्णा मीणा,भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्कर जोशी,अनूप श्रीमाली,महामंत्री दिनेश जोशी, पूर्व पार्षद हितेश व्यास, पूर्व सरपंच अशोक जैन, पूर्व कानोड़ नगर पालिका अध्यक्ष अनिल शर्मा,दर्शन शर्मा,महामंत्री विनोद मौर्य,पार्षद सुरेश कंठालिया सहित वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
oplus_0
भींडर नगर पालिका के पार्षदों ने किया पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधायक का स्वागत: भींडर नगर पालिका के पार्षदों ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सीपी जोशी व वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी का 51 किलो की माला पहनकर स्वागत अभिनंदन किया। इस मौके पार्षद कल्पना व्यास, पार्षद गोवर्धन लाल भोई अली असगर बोरा मोहन लाल रावत, अंकीत चौबीसा सत्यनारायण पंड्या हिमांशु भोई आदि मौजूद रहे।
उदयपुर।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने आज केन्द्रीय रेल, संचार, सुचना प्रोद्योगिकी एवं इलेक्ट्रोनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट…