बड़ी सादड़ी की अनुश्री ने केबीसी में दिखाई प्रतिभामहानायक अभिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठ कर दिए प्रश्नों के जवाबदो पड़ाव पार किए, जीते 6 लाख 80 हजार

मेवाड़ी खबर@उदयपुर। बड़ी सादड़ी की बेटी 15 साल से महानायक अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठने का सपना देख रही थी। आखिर वो सपना सच हो गया। अनुश्री सामोता ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए दो पड़ाव पार कर 6 लाख 80 हजार जीते है। अनुश्री ने 12वें प्रश्न पर उत्तर नहीं आने पर हॉट सीट छोड़कर जाने का निर्णय लिया। इस दौरान उन्होंने तीनों लाइफ लाइन का भी इस्तेमाल किया।

31 अक्टूबर को हुआ प्रसारण, बड़ी सादड़ी में रहा उत्सवी माहौल
अनुश्री के एपिसोड का प्रसारण 31 अक्टूबर की रात को हुआ। कार्यक्रम के प्रसारण को देखने के लिए बड़ी सादडी के प्रमुख घंटाघर चौराहा पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई। जहां पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लगी हुई थी।

15 सालों से केबीसी में जाने का देख रही थी सपना
अनुश्री सामोता ने बताया कि पिछले 15 सालों से केबीसी में जाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही थी। इसके लिए उन्होंने सोनी लीव एप पर निरंतर प्ले अलोंग खेला। जिसके आधार पर उनका चयन केबीसी इंडिया चैलेंजर्स वीक के लिए हुआ। ऑडिशन राउंड में उनका पर्सनल इंटरव्यू और जीके टेस्ट हुआ था। ऑडिशन में चयन के बाद वे फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड के लिए मुंबई गई। फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड में सेलेक्ट होने के बाद उन्होंने जल्दी 5 राउंड खेला जिसके बाद वह हॉट सीट पर पहुंची।

Deepavali advertisement

News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
--
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
--
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
error: Content is protected !!