संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी को मिला राज्य स्तरीय सम्मान लोक सेवा दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित जनजाति क्षेत्र में लैकोस खेल में उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करने पर मिला सम्मान

मेवाड़ी खबर@उदयपुर लोक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में एचसीएम रीपा जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी को जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में ओलंपिक खेल लैक्रोज में उत्कृष्टता हेतु अभिप्रेरणा के लिए मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लैक्रोज खेल को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। समारोह में मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत भी उपस्थित रहे। संभागीय आयुक्त केवलरमानी के मुख्यमंत्री के हाथों सरकार के प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित होने पर लैक्रोज फेडरेशन ऑफ इंडिया सहित संपूर्ण भारत के लैक्रोज खिलाडि़यों तथा उदयपुर संभाग में खुशी की लहर हे

यह किए प्रयास
संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी के सार्थक प्रयासों से आदिवासी क्षेत्र के खिलाडि़यों ने लैक्रोज खेल में राज्य को गौरवान्वित किया। खिलाडि़यों को अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु सीएसआर फंड से आवश्यक आर्थिक सहयोग (स्पॉन्सरशिप), अभ्यास हेतु हॉकी एस्ट्रोटर्फ व रहने हेतु आश्रम छात्रावास, राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु फ्लड लाईट सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाई।

यह रही उपलब्धियां
संभागीय आयुक्त स्तर पर अभिप्रेरणा मिलने पर लैक्रोज प्रशिक्षक नीरज बत्रा के निर्देषन में सात महिला खिलाडि़यों एवम् तीन पुरुष खिलाडि़यों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया। इसमें महिला खिलाडि़यों ने एशियन चौंपियनशिप में रजत पदक जीता। साथ ही राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राजस्थान ने वर्चस्व कायम कर महिला वर्ग में सीनियर टीम ने प्रथम व द्वितीय प्रतियोगिता तथा फेडरेशन कप के साथ जुनियर वर्ग की प्रथम व द्वितीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, द्वितीय सब जुनियर प्रतियोगिता में रजत पदक, पुरूषों के सीनियर वर्ग में फेडरेशन कप व द्वितीय राष्ट्रीय चौंपियनशिप में स्वर्ण, जुनियर वर्ग में प्रथम प्रतियोगिता में स्वर्ण व द्वितीय में कांस्य तथा सब जूनियर वर्ग की द्वितीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया।

उदयपुर में स्थापित होगी लैक्रोज अकादमी
राजस्थान लैक्रोज टीम की इन सफलताओं एवम् आदिवासी अंचल के खिलाडि़यों के उत्कृष्ट कौशल योगदान की बदौलत राजस्थान सरकार ने ओलंपिक खेलों में भविष्य की संभावनाओं व पौध तैयार करने के लिए बजट घोषणा में उदयपुर में लैक्रोज खेल अकादमी की घोषणा की है। इसको मूर्तरूप देने का कार्य जारी है।

News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
--
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
--
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
error: Content is protected !!