भट्ट बने वल्लभनगर विधानसभा संयोजक, जोशी व पटेल को मिली सह संयोजक की जिम्मेवारी

मेवाड़ी खबर@भींडर।
भारतीय जनता पार्टी जिला उदयपुर देहात की ओर से आत्मनिर्भर भारत अभियान (25 सितंबर दीनदयाल उपाध्याय जन्म जयंती से 25 दिसम्बर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती तक) के लिए विधानसभा वार संयोजक एवं सह संयोजक की सूची जारी की गई है। जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली द्वारा जारी सूची में जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जिम्मेदारियां सौंपी गई है। जिसमें वल्लभनगर विधानसभा में विधानसभा संयोजक भँवर भट्ट ( नवानिया) व सह संयोजक दिनेश जोशी (कानोड ) वालाराम डांगी पटेल (कुराबड़) को बनाया गया है।

Advertisement

News Image
error: Content is protected !!