LOCAL NEWS, POLITICS
जीत हार होती रहती है कार्यकर्ताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है। बिना किसी सोच विचार के कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का प्रयास करें:शक्तावत
वल्लभनगर। वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के भटेवर में अमलेश्वर महादेवजी के मंदिर पर वल्लभनगर व भींडर ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस का 139वां स्थापना दिवस मनाया गया। कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्व विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत के साथ वरिष्ठ पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया गया। पूर्व विधायक शक्तावत ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा की जीत हार होती रहती है कार्यकर्ताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है। बिना किसी सोच विचार के कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का प्रयास करें। आने वाले लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ता बुथ स्तर पर कड़ी मेहनत करें। कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत करें। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को विजय बनाने के लिए कार्यकर्ता अभी से तैयारी शुरू कर देवे। पूर्व विधायक ने स्थापना दिवस पर ब्लॉक स्तरीय समारोह के आयोजन को लेकर के भटेवर कांग्रेस इकाई के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। इस दौरान महासचिव भगवान लाल अहीर, ब्लॉक संगठन महामंत्री डालचंद नागदा, पूर्व सरपंच वेणीराम जणवा, ओंकार लाल जणवा, इकाई अध्यक्ष कैलाश चंद्र जणवा, पूर्व अध्यक्ष सुरेश टांक, प्रकाश सोनी, प्रकाश गहलोत, कालूलाल राव, दुर्गेश सेन, हरिकृष्ण शर्मा, उदय लाल लोहार, छगन लाल रावत, सुखलाल कीर, पृथ्वीराज अहीर के साथ पंचायत के कार्यकर्ताओं व ग्राम वासियों द्वारा पूर्व विधायक एवं अतिथियों का स्वागत किया गया। स्थापना दिवस पर समारोह में पूर्व प्रधान करण सिंह कोठारी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कालू लाल गुर्जर, भींडर ब्लॉक अध्यक्ष खेमराज मीणा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुकड़ा, कुबेर सिंह चौहान, जिला सरपंच संघ अध्यक्ष माधव लाल अहीर, सरपंच संघ अध्यक्ष भेरु सिंह राणावत, भेरुलाल गुर्जर, यूथ विधानसभा अध्यक्ष गोपाल जाट, जिला सचिव दिनेश मेनारिया, लच्छीराम गुर्जर, कानोड़ नगर अध्यक्ष सुनील कुमार, वरिष्ठ कार्यकर्ता भगवान लाल मेनारिया, विजेंद्र सिंह, कल्याण सिंह, मानाराम डांगी, विक्रम सिंह, वालाराम गाडरी, मांगीलाल जाट, प्रकाश लुणावत, चांद मोहम्मद मंसूरी सहित अन्य वरिष्ठ जनो ने कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।