LOCAL NEWS, POLITICS
असम में राहुल गांधी की यात्रा को रोकने के विरोध में गांधी सेवा सदन में मौन सत्याग्रह का आयोजन
वल्लभनगर।वल्लभनगर के गांधी सेवा सदन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राहुल गांधी द्वारा निकाली जारही भारत जोड़ो न्याय यात्रा को असम में भाजपा सरकार द्वारा रोकने एवं कुछ लोगो द्वारा पथराव करने के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी वल्लभनगर द्वारा मौन सत्याग्रह क्रार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि पुर्व विधायक एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्या प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत थे। इसके साथ ही पुर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वरिष्ठ कालु लाल गुर्जर, पुर्व नेता प्रतिपक्ष शंकर लाल चौधरी, जिला महासचिव भगवान लाल अहीर, सरपंच संघ अध्यक्ष भेरूलाल गुर्जर, नगर पालिका अध्यक्ष दुर्गा देवी गुर्जर, पुर्व सरपंच भगवान लाल मेनारिया, वेणीराम जणवा, मांगी लाल भील, गोटिलाल चोरड़िया, संगठन महामंत्री डाल चन्द नागदा, प्रवक्ता चांद मोहम्मद मंसूरी, उपाध्यक्ष लक्ष्मीलाल लौहार, कोषाध्यक्ष राजकुमार गुर्जर, हेमेंद्र मालवीय, युवा नेता विरेंद्र जोशी, लक्ष्मण डांगी, वरदीचंद डांगी, उदय लाल डांगी, गोपी लाल गाडरी, आशुतोष गुर्जर, देवीलाल डांगी, हरजी डांगी सहित कई वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान पूर्व विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने असम में भाजपा सरकार द्वारा शीर्ष नेता राहुल गांधी की यात्रा को रोकने एवं पथराव करने जैसे कृत्य की कड़ी निंदा की गई। इस मौन सत्याग्रह के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ताओं द्वारा भी कांग्रेस के शिष्य नेता राहुल गांधी की यात्रा पर पथराव करने व यात्रा को रोकने के लिए भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रकट किया गया।