नृसिंह भगवान, कालिका माता के दर्शनों के साथ शुरू होगी प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत की नामांकन रैली

भींडर।वल्लभनगर विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार विधायक प्रीति शक्तावत 3 नवंबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। 3 नवम्बर को विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत प्रातः नृसिंह भगवान के दर्शन करेंगी। इसके बाद कालिका माता के दर्शन कर वहाँ से कार्यकर्ताओ की भीड़ के साथ 9 बजे नामांकन के लिए रवाना होंगी। रैली में कार्यकर्ता दुपहिया व चारपहिया वाहनों में साथ होंगे। रैली बाँसडा, खेरोदा, खरसान, भटेवर होते हुए वल्लभनगर पहुचेगी जहाँ 12.30 से 1.00 बजे के बीच मे विधायक निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन भरेंगी। गुरुवार को भींडर नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा नामांकन रैली को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओ की एक बैठक ली गई। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं से नामांकन रैली को विशाल बनाने के लिए चर्चा की गई ओर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओ को साथ लाने की बात कही। इस दौरान भींडर के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रत्येक गांव व पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओ ने तैयारियां शुरु कर दी है।
News Image
error: Content is protected !!