सॉफ्टबॉल टीम (17 वर्ष वर्ग) डिस्कवरी किड्स पब्लिक स्कूल से एक और राज्य स्तरीय चयन

मेवाड़ी खबर@भींडर।
69वीं  जिला स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता में सॉफ्टबॉल खेल का आयोजन राणा प्रताप स्कूल भींडर की मेजबानी में हुआ जिसमें डिस्कवरी स्कूल की छात्रा वर्ग व छात्र वर्ग की टीमों ने भाग लिया। शारीरिक शिक्षक जितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के कारण डिस्कवरी किड्स स्कूल से राज्य स्तरीय टीम के लिए छात्रा वर्ग से रावी सुथार पिता शिवकुमार सुथार का चयन हुआ। चयनित विद्यार्थी करौली में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रबंधन मंडल से राजेंद्र साहू , रमेश अहीर , प्रधानाचार्य विजय कुमार बैरवा, शारीरिक शिक्षक जितेंद्र उपाध्याय सहित सभी स्टाफ ने बधाई दी और हौसला बढ़ाया। प्रधानाचार्य विजय कुमार बैरवा ने बताया कि खिलाड़ियों के इस चयन में शारीरिक शिक्षक जितेंद्र उपाध्याय द्वारा दिए गए प्रशिक्षण का काफी अहम योगदान रहा।

Advertisement

News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
--
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
--
News Image
News Image
News Image
News Image
News Image
error: Content is protected !!