मेवाड़ी खबर@भींडर
वन विभाग रेंज कार्यालय भींडर में शनिवार को वन अग्नि की रोकथाम और प्रबंधन
विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई l क्षेत्रीय वन अधिकारी कैलाश मेनारिया ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य वन क्षेत्र व इसके आसपास रहने वाले लोगों को वन क्षेत्र में होने वाली अग्नि दुर्घटना के कारण, इनके नुकसान एवं रोकथाम के उपाय की जानकारी देना हैं l
कार्यशाला में सुरेश गर्ग वनपाल, सुरेश मेनारिया सहायक वनपाल व समस्त रेंज स्टाफ, वन सुरक्षा एवं प्रबंध समिति के सदस्यों व आसपास के लोगों ने भाग लिया lइस दौरान कैलाश मेनारिया रेंजर भींडर ने अग्नि दुर्घटना रोकथाम हेतु जंगल में आग नहीं लगाने, बीडी- सिगरेट पीकर नहीं फेंकने, अंध विश्वास मिटाने , आग लगने पर सूचना तुरंत विभाग को देने, फायर अलर्ट पर संज्ञान लेने, विभाग द्वारा फायर लाइन बनाने आदि की जानकारी दी l
