मेवाड़ हेरिटेज फेस्टिवल के दूसरे दिन हुए भव्य आयोजन,वेटलैंड संरक्षण के नाम मैराथन, मेनार में युवाओं का जोश और पक्षियों का संगम वेटलैंड संरक्षण के नाम मैराथन, मेनार में युवाओं का जोश और पक्षियों का संगम 

मेवाड़ी खबर@वल्लभनगर इथेरियल सर्किट और इनक्रेडिबल इंडिया के तत्वाधान में बर्ड विलेज मेनार में आयोजित मेवाड़ हेरिटेज के दूसरे दिन भी  विविध आयोजन हुए । सुबह की शुरुआत वेटलैंड फॉर मैराथन वॉक फॉर वेटलैंड से हुई । कार्यक्रम के विशिष्ट एसपीएसयू के मुकेश मिश्रा थे जिन्होंने हरि झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया । 10 किमी मैराथन धंड तालाब के पास मैराथन प्रवेश द्वारा से शुरू हुई जो तालाब किनारे होते हुए मेनार खेरोदा मार्ग से होते हुए खेरोदा तालाब पहुंची जहां से पुनः इस रास्ते मैराथन द्वारा पर पहुंची । 5 किमी वाले प्रतिभागी धंड तालाब कैचमेंट होते हुए शिव प्रतिमा मार्ग , मुख्य मार्ग से होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पहुंची ।  10 किमी मैराथन में प्रथम लोकेश कुमावत नवानिया,द्वितीय सुरेश मेघवाल उदयपुर  एवं तृतीय योगेश पाटीदार नवानिया ने हासिल किया वही 5 किमी मैराथन में प्रथम स्थान कमल जनवा , द्वितीय अनुराग मिश्रा और तृतीय स्थान पर दीपेश जनवा रहे । मैराथन में शामिल प्रतिभागियों को पहली बार वेटलैंड संरक्षण और पक्षियों के लिए आयोजित इस मैराथन से अनूठा अनुभव हुआ।

मेनार पहुंचे पर्यटको ने मेनार में खेती बाड़ी ग्रामीण जीवन को करीब से देखा। दोपहर बाद आयोजित पक्षी मित्रों के साथ ग्रामीण इतिहास के संवाद में फ्रांस बायोडियन भी शामिल हुए । सिंघानिया विश्वविद्यालय भटेवर से विधार्थियों का दल भी फेस्टिवल में शामिल हुए और वर्क शॉप में शामिल हुए । विद्यार्थियों ने मिट्टी बर्तन, मोलेला कला , बस्सी कावड़ और एस्ट्रोनॉमी वर्क शॉप में शामिल हुए।  शाम को वेटलैंड वॉक का आयोजन हुए जिसमें पक्षी मित्र धर्मेंद्र मेनारिया एवं नितेश लोहार में तालाबों और पक्षियों के बारे विस्तृत जानकारी दी।  मैराथन में विजेताओं को मुख्य अतिथि फ्रांस से आए बोर्डायन और मुकेश मिश्रा के हाथों प्रोत्साहन राशि एवं मोमेंटो भेंट किए । कार्यक्रम का संचालन अजय मेनारिया ने किया । बर्ड फेस्टिवल में माउंट आबू से साइकिल से यात्रा कर मेवाड़ हेरिटेज में शामिल होने पुष्पा पटेल और मानसी गुप्ते भी मेनार पहुंचे जिनका ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया ।

News Image
News Image
error: Content is protected !!