मेवाड़ी खबर@खेरोदा।
खेरोदा कस्बे के रामाखेड़ा गांव में विधायक उदयलाल डांगी द्वारा नवनिर्मित पेयजल टंकी एवं पाइपलाइन परियोजना का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित समारोह में विधायक डांगी ने ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए रामाखेड़ा में एक सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा भी की, जिससे ग्रामीणों में हर्ष की लहर दौड़ गई। इस पेयजल परियोजना के शुरू होने से अब क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों को घर-घर शुद्ध जल की सुचारू आपूर्ति मिल सकेगी और उन्हें पानी की किल्लत से स्थाई मुक्ति मिलेगी।

कार्यक्रम में विपीन गोस्वामी, खेरोदा प्रशासक श्रीमती तरुणा गर्ग, जिला परिषद सदस्य मनोहर लाल मीणा, फेफा बाई,पंचायत समिति सदस्य हरलाल खटीक आदि उपस्थित रहे। साथ ही घनश्याम मेनारिया जिला उपाध्यक्ष,विधानसभा संयोजक भंवर लाल भट्ट,पूर्व सरपंच अमरपुरा अशोक कुमार जैन,मनीष आमेटा आदि ने भी शिरकत की।
इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि शंकरलाल,भंवर लाल रावत,जगदीश जाट,लालचंद मीणा,हेमंत पुष्करणा,गोपाल कृष्ण मेनारिया, गणमान्य नागरिक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। विधायक डांगी ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी पहली प्राथमिकता है और भविष्य में भी ऐसी जनहितकारी योजनाएं जारी रहेंगी। वही विधायक उदयलाल डांगी द्वारा ठेकेदार केसरी मल जाट बादल कन्ट्रक्शन खेरोदा का अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक छगन लाल जाट ने किया।
