भीण्डर नगरपालिका क्षेत्र में विकास ने पकड़ी रफ्तार,4.13 करोड़ की लागत से 31 कार्यों को मिली मंजूरी,वल्लभनगर विधायक डांगी की अनुशंसा पर हुएं स्वीकृत

मेवाड़ी खबर@भीण्डर
वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के भीण्डर नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलने वाली है। क्षेत्रीय विधायक उदयलाल डांगी की अनुशंसा पर सरकार ने नगरपालिका क्षेत्र के लिए 4 करोड़ 13 लाख रुपए के बजट से 31 विभिन्न विकास कार्यों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है।
विधायक डांगी के प्रयासों से मिली सौगात
लंबे समय से स्थानीय निर्वतमान पार्षदों, भाजपा कार्यकताओं और आमजन द्वारा क्षेत्र में सड़क, नाली निर्माण और अन्य बुनियादी सुविधाओं की मांग की जा रही थी। वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी ने जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इन 31 विकास कार्यों की अनुशंसा की । विधायक डांगी की पुरजोर अनुशंसा के बाद  413 लाख रुपए के विकास कार्यों पर मुहर लगी है, जिससे भीण्डर शहर की अब तस्वीर बदलेगी।

इन कार्यों पर होगा फोकस
स्वीकृत किए गए 31 कार्यों में मुख्य रूप से निम्न कार्य शामिल हैं:
वार्ड 13 देवेन्द्र आमेटा से साठडिया बाजार तक सीसी व नाली निर्माण कार्य ₹8.95 लाख, प्रजापत समाज नोहरे के पास इंटरलॉकिंग कार्य ₹5.00 लाख, वार्ड 23 प्रभात नगर व विश्वकर्मा नगर में सीसी रोड निर्माण ₹15 लाख, वार्ड 7 शिकारवाड़ी के विभिन्न मार्गों पर सीसी रोड निर्माण ₹25 लाख, चांदपोल से खादी भंडार तक डामर रोड ₹23.35 लाख, भेरव गली से पीपली गली तक सीसी रोड ₹10.00 लाख, अम्बा माता मंदिर के पास सामुदायिक भवन ₹12.00 लाख, भीण्डेश्वर महादेव में पक्षी घर निर्माण ₹4.00 लाख, कम्बोरी वेली मेन रोड से मदन जी तक सीसी रोड ₹5.00 लाख, अली हुसैन बोहरा से नुरूद्दीन कासम अली तक सीसी रोड ₹5.22 लाख।
इसी प्रकार बाबुलाल औदीच्य से नागदा कपड़ा मिल तक डामर रोड ₹24.50 लाख, पनघट से कल्ला जी मंदिर होते हुए मुख्य सड़क तक सीसी रोड ₹10 लाख, प्रभुलाल सोनी की दुकान से चांदपोल दरवाजा व चौक तक सीसी कार्य ₹23.10 लाख, सूरजपोल से जैन वृद्धाश्रम (हाजी की बावड़ी) तक सीसी रोड ₹22.35 लाख, नवरंग कलेक्शन से मुरलीधर गली तक सीसी रोड ₹15.65 लाख, हाजी की बावड़ी से गिरिवर पोल तक सीसी रोड ₹20.50 लाख, खेमराज भोई से चेतन काजोत तक सदर बाजार सीसी रोड ₹10 लाख, पिपली वाली से रावली पोल तक सीसी रोड ₹12.68 लाख, सतीमाता मंदिर से क्रेशर रोड तक सीसी रोड ₹13.47 लाख।
इसके अलावा पालिका क्षेत्र में रोड फर्नीचर कार्य ₹25 लाख, वार्ड 12 में गली सीसी रोड कार्य ₹5 लाख, मेन मार्केट मोचीवाड़ा से रावली पोल चौक तक सीसी रोड ₹10.00 लाख, पुलिस थाना में महिला शौचालय व स्नानघर ₹5.00 लाख, शब्बीर दशोर से असगर अली तक सीसी रोड ₹20.49 लाख, सुथारों के कुएं से तेली समाज देवरे तक डामर रोड ₹15.00 लाख, सार्वजनिक संपत्तियों का निर्माण/मरम्मत कार्य ₹24.90 लाख, विभिन्न स्थानों पर WMM रोड निर्माण ₹24.90 लाख, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत पेंटिंग कार्य ₹8.00 लाख, सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट हेतु भूमि लेवलिंग ₹5.00 लाख तथा बालिका विद्यालय चांदपोल में पनघट स्थापना ₹2.50 लाख शामिल हैं।i

जनता में हर्ष की लहर

विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने पर भीण्डर के स्थानीय निवासियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। लोगों का कहना है कि इन कार्यों के पूरा होने से मोहल्लों में कीचड़ और खराब रास्तों की समस्या से निजात मिलेगी। विधायक डांगी ने बताया कि उनका लक्ष्य वल्लभनगर विधानसभा के प्रत्येक कस्बे को आदर्श बनाना है और विधायक डांगी ने वादा किया की आगे भी विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

News Image
News Image
News Image
error: Content is protected !!