कालिका माता के दर्शनों के साथ शुरू होगी प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत की नामांकन रैली

भींडर। वल्लभनगर विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत आज नामांकन दाखिल करेंगी। विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत प्रातः 9 बजे भीण्डर नृसिंह भगवान , कालिका माता जी के दर्शन कर वहाँ से कार्यकर्ताओं के साथ सुबह 9 बजे नामांकन के लिए वल्लभनगर रवाना होंगी। रैली में कार्यकर्ता दुपहिया व चारपहिया वाहनों में साथ होंगे। रैली बाँसडा, खेरोदा, खरसान, भटेवर होते हुए वल्लभनगर पहुचेगी जहाँ 12.15 बजे निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन भरेंगी। वही वल्लभनगर दशहरा मैदान में आम सभा भी होगी।
News Image
error: Content is protected !!